दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल कर्मियों की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर) में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। ट्रांसफार्मर 33,000 वोल्ट का था और उसके ठीक पास दो अन्य ट्रांसफार्मर भी मौजूद थे। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। तो और केवल 5 मीटर की दूरी पर डॉक्टरों का हॉस्टल भी स्थित है। समय रहते आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया और पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया।

 

जल्द पाया गया ट्रांसफार्मर में नियंत्रण

 

बता दे कि डॉक्टरों का हॉस्टल भी महज 5 मीटर की दूरी पर था अगर यदि आग फैलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। लेकिन दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तेजी से कार्रवाई के कारण करीब 30 से 35 मिनट के भीतर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

ट्रॉमा सेंटर में सैकड़ों मरीजों का चल रहा था इलाज

 

आपको बतादें कि एम्स अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सैकड़ों मरीजों का इलाज चल रहा था, दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और अस्पताल की सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा अस्पताल में स्थिति सामान्य रही और मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई और सभी को सुरक्षित रखा गया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप