राजगीर के जंगल में लगी आग, सात घंटे की कड़ी मशक्कत बाद आग पर पाया गया काबू

 वन विभाग नुकसान का कर रहा है आकलन

 लाखों-करोड़ों की दुर्लभ जड़ीबूटियां जलने के अनुमान

 राजगीर। राजगीर। राजगीर के जंगल में गुरुवार को भयानक आग लग गई, जिसमें खरपतवार, दुर्लभ जड़ी बूटियां, नये पेड़ पौधों झुलसकर बर्बाद हो गया है। वन्य जीवों के जानमाल की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वन कर्मियों द्वारा जानपर खेलकर अग्निशमन दल के सहयोग से करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया है।

यह अगलगी की घटना विश्व शांति स्तूप और विपुलगिरी की उपत्यका में आयुध निर्माणी के पीछे हुई है। इस अग्निकांड में वन विभाग का फॉरेस्ट गार्ड रजनीकांत बुरी तरह झुलस गया है। उनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। आग को बुझाने में अग्निशमन विभाग के छह दमकल, वन विभाग के एक दमकल के अलावे वन विभाग और नगर परिषद के दर्जनों टैंकर को शामिल किया गया था।

घटना स्थल पर खुद एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, सीडीपीओ प्रदीप कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र राम, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार एवं अन्य पदाधिकारी आग पर काबू पाने तक तैनात रहे। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी की माने तो जंगल में आग आयुध निर्माण की गलती से लगी है। उन्होंने बताया कि आयुध निर्माणी कैंपस में खरपतवार को जलाने के लिए बुधवार की सुबह आज लगाई गई थी।

उसकी सूचना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को नहीं दी गई थी। आयुध निर्माणी कैंपस के आग की चिंगारी से जंगल में आग लगने की बात उन्होंने बताया। आग देखते देखते दावानल बन गया। पछुआ हवा में आग बहुत तेजी से करीब एक किलोमीटर वन क्षेत्र में फैल गई। आग लगने की सूचना उन्हें करीब 10:00 बजे सुबह मिली है।

सूचना मिलते ही विभागीय दमकल के साथ 50 से अधिक वनकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गये। वन विभाग के करीब 50 कर्मी आग बुझाने में लग रहे जिसमें फॉरेस्ट गार्ड रजनीकांत बुरी तरह झुलस गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के छह दमकल गाड़ियों और करीब 30 कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत की गई है।

वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि इस अग्निकांड में वन विभाग को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जंगल में लगाये गये नये पेड़ पौधे इस अग्निकांड में में बुरी तरह तबाह हुआ है। लाखों- करोड़ों की दुर्लभ जड़ीबूटियां जलकर खाक हो गयी है। उन्होंने बताया कि जंगल की आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। बावजूद जिस क्षेत्र में आग लगी है उस क्षेत्र की निगरानी वनकर्मियों द्वारा किया जा रहा है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी