विश्व विरासत दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 राजगीर

राजगीर। गुरुवार को पर्यटक शहर राजगीर में विश्व विरासत दिवस का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन, पटना द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजातशत्रु किला मैदान में उत्खनन स्थल पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ऑल सेंट्स स्कूल और न्यूटन क्लासेज के करीब 50 बच्चे शामिल हुए। स्कूली बच्चे ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद फोटो प्रदर्शनी और साइट का विजिट किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षक पुरातत्वविद् डाॅ सुजीत नयन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजगीर और नालंदा विरासतों से भारत पूरा है विरासत अतीत को स्मरण कराता है। उन्होंने लोगों को अतीत से सीखने और उसे संरक्षित करने में पुरातत्व विभाग को सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम “विविधता की खोज करें और अनुभव करें”। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा-III, पटना ने डॉ. सुजीत नयन, अधीक्षण पुरातत्वविद्, (प्रभारी) के निर्देशन और मार्गदर्शन में राजगीर उत्खनन स्थल पर स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, फोटो प्रदर्शनी और साइट विजिट का आयोजन किया।

कार्यक्रम में पीएमएस कॉलेज के व्याख्याता डाॅ लल्लन कुमार बतौर सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजकीय डिग्री कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. कामना मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। ‘हमारी विरासत’ विषय पर चित्र बनाया गया। बच्चों के द्वारा ताजमहल, लाल किला और महाबोधि मंदिर बनाया गया है।

अतिथियों को एएसआई के आधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल और फूलों के गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने भी अपने विचार साझा किया। वक्ताओं द्वारा विश्व विरासत दिवस के महत्व, विरासत प्रबंधन में एएसआई की भूमिका और स्मारकों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया और भागीदारी प्रमाण पत्र दिया गया ।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी