कुलेसरा गांव में झुग्गी-बस्ती में लगी आग

ऋषि तिवारी
नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और इस हादसे में में 25 झुग्गियां, एक बस, एक बोलेरो लोडर जल गई। आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां पर भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन आग लगने से झुग्गीयों में रह रहे सैकड़ों परिवार आज बेघर हो गए।

दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि को दमकल पुलिस को सूचना मिली कि कुलेसरा गांव में बनी झुग्गी झोपडिय़ों में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। एक झुग्गी में लगी आग लगातार फैलती हुई चली गई और इस दौरान करीब 18 कच्ची झुग्गियां और 7 पक्की झुग्गियां कुल मिलाकर 25 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। मौके पर एक बस और एक बोलेरो गाड़ी भी खड़ी हुई थी वह भी इस आग की चपेट में आ गई और वह दोनों गाडिय़ां भी जल गईं। दमकल की करीब एक दर्जन गाडिय़ों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जान नानी नहीं हुई है। गर्मी में झुग्गी बस्ती में लगी आग ने वहां रहने वाले गरीब लोगों को बेघर कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वहां पर बेघर हुए लोगों को खाने-पीने का सामान और बर्तन आदि उपलब्ध करवा रहे हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, बाकी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए