नोएडा के फर्नीचार की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर-10 नोएडा में स्थित फर्नीचर की दुकान के बेसमैंट में देर रात आग लग गई और आग तेजी से फैली की पूरे बेसमेंट,फस्ट फ्लोर तक आग फैल गई। पहले वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाने प्रयास किया। लेकिन बेकाबू होती आग को देख कोतवाली फेज-1 और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन गाडिय़ों की मदद से आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। इस दौरान फर्नीचर की दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फायर विभाग आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है।

सीएफओ ने बताया कि नोएडा के सेक्टर -10 सी 454 में स्थित एम आर ऑफिस सिस्टम और सुप्रीम फर्नीचर की कंपनी है। रात होने के कारण फर्नीचर की दुकान व कंपनी दोनों ही बंद थे। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर सर्विस की गाडियां पहुंची तो पता चला कि कंपनी के भूतल पर आग लगी है।

इसके बाद दमकल की गाडिय़ों की मदद से आग को बुझाया गया। कंपनी के अंदर कोई मौजूद नहीं था आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिस समय आग लगी, घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे मौके मौजूद कोतवाली फेज-1 की पुलिस ने हटाया और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Related Posts

    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    देश के एक हज़ार स्थानों पर 10 अगस्त…

    Continue reading
    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    दिल्ली, नोएडा में मंगलवार, 28 जुलाई की दोपहर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    • By TN15
    • July 28, 2026
    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    • By TN15
    • July 28, 2026
    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    • By TN15
    • July 28, 2026
    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

    • By TN15
    • July 28, 2026
    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन