कटिहार में छठ घाट पर लगी आग, दरभंगा में युवक की हत्या

 कटिहार/दरभंगा। बिहार के कटिहार जिले में छठ घाट पर आग लगने की खबर है। पटाखा जलाने के दौरान हादसा हुआ है। घटना कटिहार के कुरसेला NH 31 के किनारे रामपुर ग्वाल टोली छठ घाट की है। बताया जाता है कि सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पटाखा जलाने के क्रम में उससे चिंगारी निकल गई और बगल में घास में जाकर गिरी जिससे आग भड़क गई और आग इतनी भयावह थी कि अफरा- तफरी मच गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
दरभंगा ले के नगर थाना क्षेत्र के जीतू गाछी स्थित बागमती नदी के किनारे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव फेंका हुआ पाया गया है। छठ घाट किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर मे आज महापर्व की तैयारी कर रही मां एवं पूरा परिजन दहाड़े मार कर विलाप कर रहा है। मृतक की पहचान हीरा साहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के मामले के एक प्रत्यक्षदर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक तरफ मृतक के घर मे लोकास्था के महापर्व छठ की तैयारी चल रही थी इस बीच पुत्र की हत्या की खबर मिलते ही पूरा परिवार मर्माहत है। हीरा सहनी की गोली मार हत्या करने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026