महिला उद्यमी ने नोएडा पुलिस पर लगाए एक तरफा कार्रवाई का आरोप

ऋषि तिवारी
नोएडा। शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में मुनमुन सिंह (वूमेन एंटरप्रेन्योर) ने प्रेस वार्ता कर नोएडा पुलिस कमिश्नर की कार्यशाली पर गंभीर सवाल उठा है। दरअसल नोएडा में स्टार्टअप कंपनी लगाने वाली महिला उद्यमी ने बताया कि लगातार पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और वह लगातार पिछले चार महीना से प्रताड़ना चल रही है उन्होंने बताया कि एसीपी, डीसीपी व नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से भी इस पूरे मामले को लेकर मुलाकात हो चुकी है। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बताया पूरा मामला

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुनमुन सिंह ने बताया कि उन्होंने 2 साल की रिसर्च के बाद प्रोडक्ट तैयार किया था। बता दे स्टार्टअप कंपनी मल्टी लेवल कार पार्किंग सिस्टम बनती है। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह और मैंने साथ मिलकर नोएडा मे D 5 साइड भी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया मे दीपक कुमार गोड और राहुल शर्मा से कंपनी 4 लाख 18 हजार महीना किराये पर ली और इसके लिए 10 नवंबर को 14 लाख एडवांस उन्हें ट्रांसफर कर दिए। 20 नवंबर को फैक्ट्री हमे हैंडोवर करने को कहा मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद बचा हुआ फैक्ट्री की मरम्मत का काम मैंने अपने पैसे से कराया। आगे उन्होंने कहा कि अब जबरन हमसे फैक्ट्री खाली करने और हमारी मशीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास कोर्ट का स्टे आर्डर है। मैं अपनी मशीन देखने जब फैक्ट्री गई तो दूसरे लोग भी वहां पहुंच गए और हमारे साथ हाथापाई की जब पुलिस को मौके पर पहुंची तो एक तरफा कार्यवाही करते हुए। मेरे बिजनेस पार्टनर बलविंदर सिंह पर 151 की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया । जबकि इसमे दूसरे पक्ष का दूसरे पक्ष से किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
‌ मेरा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और नोएडा कमिश्नर से अनुरोध है कि इस विषय में मेरी मदद की जाए।
‌ साथ उन्होंने कहा कि क्या मैं इसीलिए नोएडा में फ्लैट खरीदा था नोएडा में व्यवसाय शुरू किया था कि मुझे इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया