गया पुलिस लाइन में महिला सिपाही ने की आत्महत्या

 गया। गया पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. सोमवार (11 नवंबर) की सुबह महिला बैरक से लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भागे-भागे खुद एसएसपी आशीष भारती पहुंचे. पुलिस लाइन के और भी पुलिसकर्मी मौके पर जुट गए. बैरक में महिला सिपाही फंदे से लटकी हुई थी. उसे पुलिसकर्मियों ने फंदे से नीचे उतारा.
घटना का कारण पता नहीं चला है और ना ही मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही किसी बात को लेकर तनाव में थी. इसी बीच फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है. घटना को लेकर रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला सिपाही की पहचान विभा कुमारी के रूप में की गई है. वह 2018 बैच की सिपाही थी.
इस मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है. साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक किसी स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही इस घटना को लेकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की है.

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?