फैशन कढ़ाई एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 COWE INDIA-UP सिडबी के सहयोग से 100 महिलाओं को देगा प्रशिक्षण

ऋषि तिवारी
नोएडा। कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्राइज (COWE INDIA-UP) ने महिलाओं के लिए फैशन कढ़ाई एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार से अगले 30 दिनों तक आईएमएस-डीआईए के फैकल्टी 100 संसाधनहीन महिलाओं को उद्यमशीलता एवं कौशल विकास का प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यक्रम में आईएमएस-डीआईए नॉलेज पार्टनर के तौर पर COWE INDIA-UP की सहायता करेगा। वहीं सेक्टर 62 स्थित आईएमएस-डीआईए परिसर में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान परिसर में आयोजित आज के कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि सिडबी के जीएम मनीष सिन्हा, COWE INDIA-UP की अध्यक्ष मीतू पुरी के साथ आईएमएस-डीआईए की चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर शिल्पी गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मीतू पुरी ने कहा कि महिलाओं को उनकी क्षमता से रूबरू कराने के लिए हम 30 दिवसीय महिला उद्यमशीलता एवं कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को समाज में अपनी पहचान बनाने और स्वतंत्रता के साथ अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। COWE INDIA-UP की उपाध्यक्ष रिया रहेजा ने 100 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। वहीं सचिव शिखा घई ने महिलाओं को सशक्त करने की पहल करते हुए कहा कि आज हम 100 महिलाओं के साथ कार्यक्रम कर रहे हैं भविष्य में इनकी संख्या 300 भी हो सकती है।

 

कार्यक्रम के दौरान, सिडबी के जीएम मनीष सिन्हा ने कहा कि सशक्त महिला के के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। आपको अपनी पूर्णता के लिए अपनी स्वावलंबन, क्षमता और योग्यता को पहचानने की जरूरत है। आप अपने सपने को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि कारीगरी के माध्यम से महिलाओं को नई कौशल और उद्यमिता का अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। यह कार्यक्रम विशेष रूप से आपको सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए ही आयोजित किया गया है।

सेक्टर 62 स्थित आईएमएस-डीआईए परिसर में आयोजित कारीगरी के दौरान संस्थान की सीएमडी शिल्पी गुप्ता ने कहा कि देश की प्रत्येक महिला में आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की क्षमता है। आप सभी अपने-अपने हुनर को पहचाने, प्रत्येक महिला अपनी अनूठी पहचान और हुनर से सशक्त होती है। आपको यह जानने की जरूरत है कि आप कितनी सामर्थ्यवान है। आपकी कौशल एवं रुचियां क्या हैं। हम स्वयं पर विश्वास कर अपनी क्षमता को पहचान सकते हैं साथ ही अपने स्वप्नों को भी पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन