1 अप्रैल को नामांकन करेंगे सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर

ऋषि तिवारी
नोएडा। तीसरी बार में घोषित समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर आगामी एक अप्रैल को गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी से हरी झंडी मिलने के बाद आज से उन्होंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा से सीधा मुकाबला होने की बात कही है।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर कल लखनऊ से लौटने के बाद आज मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी सहित पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत पूर्व प्रत्याशी राहुल अवाना के घर जाकर की। प्रेस वार्ता में राहुल अवाना भी मौजूद थे। डॉ महेंद्र नागर ने कहा कि उनका चुनाव भाजपा और उसके दस वर्ष से यहां सांसद द्वारा कोई विकास कार्य नहीं कराने तथा महंगाई, बेरोज़गारी व गरीबी के विरुद्ध केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

राजकुमार भाटी ने कहा कि डॉ महेंद्र नागर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं और उनको पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने अपने प्रत्याशी को साढ़े छः लाख वोटों से जिताने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि डॉ महेश शर्मा ने दस वर्ष के सांसद कार्यकाल में केवल अपने कैलाश अस्पताल की श्रृंखला बनाने का काम किया है। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर,वीर सिंह यादव, सुनील चौधरी, रोहित मत्ते,नोएडा कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर व आप कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन हालांकि ‌ इस आंदोलन की…

    Continue reading
    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार