छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम, 21 सितंबर को प्राधिकरण में तालाबंदी की चेतावनी

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना-प्रदर्शन आज छ्ठें दिन भी लगातार जारी रहा। धरने के दौरान आयोजित महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। महापंचायत की अध्यक्षता बाबा बाली ने की तथा संचालन नंबरदार उम्मीद त्यागी और सुशांत भाटी ने किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए सुखबीर खलीफा ने कहा कि किसान 17 जुलाई से लगातार अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण, जिला प्रशासन और सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी तक किसानों से बातचीत के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा का खामियाजा सरकार और प्राधिकरण को भुगतना पड़ेगा।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा लगातार मजबूती के साथ आंदोलन कर रहा है। सरकार और प्राधिकरण किसानों की उपेक्षा करके बड़ी गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस बार 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड का अधिकार लिए बिना प्राधिकरण से हटने वाले नहीं हैं। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि यह आंदोलन आर-पार के मकसद से किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 20 सितंबर तक प्राधिकरण और जिला प्रशासन को किसानों की समस्याओं के समाधान का समय दिया जाएगा।

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि 20 सितंबर तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 21 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तालाबंदी कर दी जाएगी। इसके बाद हजारों किसान प्राधिकरण परिसर में ही डटे रहेंगे और समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। आज के धरना-प्रदर्शन और महापंचायत को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी तथा कांग्रेस नेता दुष्यंत नागर ने भी समर्थन दिया।

महापंचायत को जयप्रकाश आर्य, उदल आर्य, पप्पू नागर, सचिन एडवोकेट, कुंवरपाल प्रधान, सुरेंद्र यादव, गोपाल यादव, गवरी मुखिया, मोहित दव, सुरेश यादव, सुरेश एडवोकेट, कपिल गुर्जर, निशांत रावल, सुधीर रावल, भोजराज रावल, महासचिव संदीप भाटी, अशोक भाटी, सुशील सुनपुरा, डॉ. जगदीश, मुकेश खेड़ी, मेटल खेड़ी, सतीश नेताजी खेड़ी, बिजेंद्र नागर, अजब सिंह भाटी सलारपुर, अजब सिंह भाटी जुनपत, जोगिंदर प्रधान सिरसा, पप्पू ठेकेदार, सुरेंद्र भाटी, अभय भाटी, जितेंद्र मैनेजर, जोगेंद्री देवी, रीना भाटी, रईसा बेगम, बाबा करतार, नरेश नागर और यतेंद्र एडवोकेट सहित अनेक किसान नेताओं ने संबोधित किया और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत