किसानों नेताओं की भाजपा को हराने और सजा देने की अपील

कहा-योगी सरकार वापस आई तो 3 कृषि कानून फिर से किसानों पर थोपे जाएंगे : डॉ. सुनीलम 
बीएसपी को वोट देने का लाभ भाजपा को मिलेगा
देश की सांझा संस्कृति को बनाये रखने के लिए भाजपा को हराना जरूरी : ओंकार सिंह 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन के समर्थन में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान के संयोजक अरुण श्रीवास्तव एवं किसान नेता, पूर्व विधायक (सपा) डॉ. सुनीलम ने रणजीत सुमन एवम गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित किया तथा चुनाव कार्यालय के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम सपा राष्ट्रीय महामंत्री  रामजीलाल सुमन जी द्वारा किये गए उदघाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनीलम ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा को हराने और सजा देने की अपील की है, जिसका व्यापक असर अब तक 30 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करने पर देखने मे  आया है। डॉ. सुनीलम ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता गांव-गांव में पर्चे बांटकर एवं नुक्कड़ सभाएं कर किसानों को यह बतला रहे कि यदि योगी सरकार वापस आई तो 3 कृषि कानून फिर से वापस आ जाएंगे, जिन्हें रद्द कराने के लिए किसानों ने 380 दिन तक आंदोलन चलाया था तथा 317 किसानों ने शहादत दी थी।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सभी कृषि उत्पादों की एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी को लेकर आंदोलन की योजना तैयार की जा रही है। डॉ. सुनीलम ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचले जाने की घटना एवं गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त एवं गिरफ्तार नहीं किए जाने के कारण आक्रोशित है तथा वोट के माध्यम से भाजपा को सबक सिखाएंगे। डॉ सुनीलम ने कहा कि उत्तरप्रदेश के 57 किसान संगठन भाजपा को सजा देने की अपील गांव गांव जाकर कर रहे हैं।
संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि  बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को हराने के लिए वोट काटने की नीति पर काम कर रही है। उनकी नेता का कहना है कि वे गठबंधन की सरकार नहीं बनने देने के लिए किसी को भी समर्थन देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बीएसपी को वोट देने का लाभ भाजपा को मिलेगा और गठबंधन को नुकसान होगा।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने कहा कि देश में आजादी आंदोलन की नींव खतरे में है। देश की गंगा -जमुनी तहजीब को भाजपा खत्म करने पर आमादा है जबकि गठबंधन विकास ,रोजगार, सिंचाई, बिजली , सामाजिक सुरक्षा ,महिला सुरक्षा की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह, डॉ राम मनोहर लोहिया, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरासत को बचाने और बढ़ाने के लिए गठबंधन की जीत सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Related Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर