अररिया में नहर टूटने से मुश्किल में किसान

 सैकड़ों एकड़ में लगा धान बर्बाद, एक साल में तीसरी बार टूटी

 अररिया। अररिया जिले के रानीगंज में बगुलाहा से खरसायी जाने वाली नहर के टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसलें बर्बाद हो गयी। नहर टूटते ही पानी खेतों में तेजी से फैलने लगा, जिससे खेतों में लगे धान की पकी फसल बर्बाद होने लगी। इधर नहर टूटने से यहां के किसानों में आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय किसान मनीष यादव, सुकाय शर्मा, जनार्दन यादव आदि ने बताया कि एक तो हम लोग किसी तरह पटवन कर रोपनी किये, कुछ दिन पहले बेमौसम बारिश ने धान की फसल को काफी हद तक बर्बाद कर दिया अब नहर टूटने से धान की पकी फसल बर्बाद हो रही है। आखिर हम लोगों को इस फसल की क्षति का कौन मुआवजा देगा।
स्थानीय समाजसेवी मनीष यादव ने बताया कि नहर टूटने के बाद सिंचाई विभाग के कर्मियों को सूचना दी गयी थी लेकिन काफी समय तक पानी बंद नहीं किया गया। जिसके कारण दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी। बगुलाहा से खरसायी जाने वाली नहर इसी साल दो बार टूट चुकी है। दोनों बार नहर टूटने से धान और पटवन की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले खरसायी सायफन का मरम्मत किया गया था। घटिया किस्म की सामग्री के इस्तेमाल की बात भी सामने आई थी। सायफन के पास ही इसी साल 14 जुलाई और 23 अगस्त को नहर टूटा थी। इधर सिंचाई विभाग कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पानी बंद करवा दिया गया था। छठ को लेकर लोगो के कहने पर नहर में पानी छोड़ा गया था।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस