पिकाडली शुगर मिल भादसों के तोल-काँटे को किसानों ने कराया बंद, गन्ने का भुगतान देर से होने पर किसानों में रोष

इंद्री,10 फरवरी(सुनील शर्मा)
पिकाडली शुगर मिल भादसों की ओर खडी किसानों की करीब 58 करोड़ रुपए की बकाया पेमेंट समय पर ना मिलने, शुगर मिल मे क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को शुगर मिल मे दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं के नही मिलने व मिल द्वारा बाहरी क्षेत्र का गन्ना खरीदने को लेकर सोमवार को गन्ना उत्पादक किसानों व गन्ना संघर्ष समिति सदस्यों मे रोष पनप गया । रोषजदा गन्ना संघर्ष समिति सदस्यों व किसानों ने मिल का तोल-कांटा बंद कर दिया और धरने पर बैठ कर अपनी मांगों को लेकर मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान करीब चार घंटे मिल का तोल कांटा बंद रहा । गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान रामपाल चहल ने बताया कि मिल प्रशासन की ओर से किसानों को 14 दिन मे दी जाने वाली गन्ने की पेमेंट 30 दिन में पहुंच गई है जिस कारण मिल की ओर किसानों की करीब 58 करोड रुपए की बकाया राशि खड़ी है । उन्होंने कहा कि मिल की ओर से किसानों को दी जाने वाली जरूरी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करवाई जा रही है जिस कारण मिल मे गन्ना लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । उन्होने कहा कि मिल प्रशासन की ओर से बाहरी किसानों का गन्ना खरीद कर दूसरे गेट से मिल के अंदर लाकर तुरंत तोल दिया जाता है और बाहरी गन्ने का शीघ्र भुगतान भी कर दिया जाता है जबकि क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को 20 से 25 घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । मिल प्रशासन की ओर से मिल हेड संतोख सिंह, प्रशासनिक प्रबंधक रामपाल शर्मा व केन मैनेजर कर्म सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों का समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे ।
सूचना मिलने के बाद इंद्री के एसडीएम अशोक मुंजाल, डीएसपी सतीश गौतम, नायब तहसीलदार गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों व मिल प्रबंधको से बातचीत की और किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया । जिसके बाद मिल का तोल कांटा चालू करवाया गया । इस दौरान करीब चार घंटे मिल मे तोल-कांटा बंद रहा ।
रामपाल चहल ने बताया कि मिल प्रबंधकों के साथ लिखित समझौता हुआ कि गन्ने की पेमेंट 21 दिन के अंदर की जाएगी, क्षेत्र व बाहरी एरिया का गन्ना भी एक ही गेट से मिल मे आएगा, मिल मे आई गन्ने से भारी ट्रालियां 14 फरवरी के बाद 8 घंटे में खाली करवाई जाएगी और आउट एरिया के गन्ने की हर रोज करीब 50 ही ट्रालियां ली जांएगी। इस मौके पर गन्ना संघर्ष समिति सदस्य मनजीत लालर, मेहर सिंह, तेजपाल बडसालू, रिशिपाल, बलकार, भूपेंद्र सिंह, इलम सिंह, महेंद्र सुनील, अजय, प्रदीप, शमशेर व ज्ञान सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    • By TN15
    • August 20, 2026
    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    • By TN15
    • August 20, 2026
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह