मक्के की बाली में दाना नहीं आने से किसान हताश, आत्महत्या करने की दी चेतावनी

समस्तीपुर । पूसा मुरौल प्रखंड स्थित द्वारिकापुर निवासी स्व नागेंद्र ठाकुर के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर के दो एकड़ में लहलहाती मक्के की फसल में समय सीमा पार कर जाने के बावजूद एक भी दाना नहीं आने से किसान हताश है। इस संबंध में किसान नवीन कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुरौल को भी आवेदन देकर जांच करने की गुहार लगाया है।

हालांकि चरमराई हुई प्रसाशनिक व्यवस्था में पीरित किसान का सुधि लेने के लिए नीचे से ऊपर तक का सरकारी हलकानों ने फिलहाल तैयार नहीं है। तत्पश्चात मरता क्या नही करता वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए पिरीत किसान नवीन कुमार ठाकुर ने डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय के अधीनस्थ तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के डीन डा पीपी सिंह से मिलकर मक्के की दाना रहित खरी फसल का गहन अवलोकन कर जांच करने के लिए आवेदन हस्तगत कराया है। डीन डा सिंह ने इस तरह के विकट परिस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए आनन फानन में मेज ब्रीडिंग वैज्ञानिक डा अजय कुमार को प्रभावित मक्के के फसल को देखने के लिए भेज दिया। साथ ही डीन डा सिंह ने वैज्ञानिक को दिशा निर्देश देते हुए यह भी बताया कि आखिर किस कारण से मक्के की खरी फसलों में एक भी दाना नहीं आया है। मुख्यरूप से इस पर जांच करने की जरूरत है। साथ ही पीड़ित किसान नवीन कुमार ठाकुर ने द न्यूज फिफ्टीन के ब्यूरो चीफ से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे साथ इस तरह की घटना की पुनरावृति हुई है।

 

बिगत वर्ष भी ठीक इस घटना के तरह करीब ढाई एकड़ में लगे मक्के की फसल में भी एक भी दाना नहीं आ पाया था। इस वर्ष ढोली बाजार के पिंटू सिंह के माध्यम से मनीष खाद भंडार मालपुर से दो एकड़ खेतो में मक्के की बुआई के लिए सीपी 898 प्रभेद का बीज खरीदा था। 5 नवंबर 2023 को समय से मक्के की इस बीज को बुआई कर दिया गया था। जबकि 8 से 9 मार्च 2024 को मक्के की लहलहाती फसलों की एक भी बाली में दाना नहीं देखकर उनपर मायूसी छा गई। पीरित किसान नवीन कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री बिहार सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि इस मामले को लेकर सरकार अविलंब स्वयं संज्ञान नही लेती है तो पीरित किसान आत्महत्या करने पर मजबूर होगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी सीड्स कंपनी एवं प्रशासन की होगी।

इधर पीरित किसान के मक्के की खेतों को देखने के बाद तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के मेज़ ब्रीडिंग वैज्ञानिक डा अजय कुमार ने बताया कि मक्के की खरी फसलों में मक्का के नर भाग से परागकण नही निकल पाया है। मुख्यरूप से इसी कारण दाना नहीं बनने का प्रक्रिया होती है। जहां तक तापमान की बात करें तो जलवायु परिवर्तन से ही जुड़ा हुआ मामला प्रतीत हो रहा है। मक्के की बुआई इनके खेत में 5 नवंबर को करा दी गई थी। बुआई की तारीख से करीब करीब 80 दिन बाद मक्के में फ्लावरिंग की स्थिति में तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा है। हालांकि मक्के की बेहतर उत्पादन के लिए फ्लावरिंग के समय कम से कम 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहना चाहिए। तभी ही मक्के की फसल में बेहतर और सम्पूर्ण दाना तैयार हो पाता है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला