Faith : मदरसों के सर्वे पर सवाल 

राजेश बैरागी 

मुझे कभी समझ में नहीं आया कि मदरसों में छात्र हिल हिल कर ही क्यों पढ़ते हैं। बचपन की स्मृतियों में आता है कि जिस सबक को ज्यों का त्यों याद करना होता था, उसे हिल हिल कर पढ़ते थे।इसे आम बोलचाल में रट्टा मारना भी कहा जाता है। इससे पुस्तकों में लिखे ज्ञान को सीखा नहीं जा सकता, उसे केवल लिखे हुए रूप में याद रखा जा सकता है। परिभाषाओं, सूक्ति, मुहावरे या विद्वानों की कही गई विशेष बातों को ज्यों का त्यों याद रखना अलग है। अधिकांश मदरसों में शिक्षा का स्तर यही है। वहां पढ़ाने के स्थान पर रटाया जाता है। वहां से निकलने वाले छात्र केवल धार्मिक उद्देश्यों को पूरा करते हैं। इसलिए गाहे बगाहे उनमें से कई छात्र राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में भी लिप्त हो जाते हैं।

ऐसा विशेष विचारधारा से संचालित अन्य शिक्षा संस्थानों में भी हो सकता है। परंतु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फिलहाल राज्य के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करा रही है। इनकी संख्या 40 से 50 हजार तक बताई जा रही है। जबकि मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 16461 व सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों की संख्या मात्र 558 ही है।गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में अधिकांश की स्थिति काफी दयनीय है। एक कमरे से लेकर एक बड़े हॉल या दो चार कमरों में संचालित मदरसों में छात्रों को मुख्यतया कुरान और हदीस रटाई जाती है।

इन धार्मिक पुस्तकों में वर्णित महत्वपूर्ण जानकारी से ज्यादातर छात्र महरूम ही रहते हैं। उन्हें देश दुनिया की जानकारी भी नहीं हो पाती। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के आदेश पर कराए जा रहे इस सर्वे को लेकर मदरसों के संचालकों तथा मुस्लिम नेताओं में बेचैनी है। उन्हें असम की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी मदरसों को ढहाने का यह बहाना लग रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मदरसों का सर्वे वोटों के गणित के हिसाब से भी किया जा सकता है।

  • Related Posts

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    उत्तराखंड की सियासत में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट अपने…

    Continue reading
    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी