पर्यटक शहर में भीषण गर्मी का कहर जारी

धरती पर बरस रही आग तो आसमान की तरफ चढ़ चला पारा

राम विलास

राजगीर। पंच पहाड़ियों के लिए मशहूर राजगीर और इसके आसपास में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को नौ तपा के पांचवे दिन पर्यटक शहर में भीषण गर्मी में लोग अच्छे खासे परेशान रहे। इन दिनों भीषण गर्मी के कारण पिछले छह साल का रिकार्ड टूटा है। बुधवार की चिलचिलाती धूप के बीच ऐसा महसूस हो रहा है मानो आसमान से ‘अग्निवर्षा ‘ हो रही हो।

तेज धूप से शरीर में जलन का अहसास हो रहा है। जो जहां है वहीं परेशान है। इन दिनों राजगीर में राजस्थान जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि से शहरवासी चिंतित है। शहर में पहुंचे पर्यटक भी गर्मी के कारण बेहाल हैं। वे दिन में ठीक से नहीं घूम पा रहे हैं। शहर की सड़कें और पर्यटन स्थल वीरान लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजगीर की पहाड़ियों पर दरख्त नहीं हैं। वन क्षेत्र लगातार सिकुड़ती जा रही है। आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है। पहाड़ियों पर छायादार पेड़ पौधारोपण नहीं होना और ग्लोबल वार्मिंग आदि के कारण लगातार तापमान बढ़ने का प्रमुख कारण है। स्थानीय नागरिकों की माने तो पहले भी गर्मी पड़ती थी, लेकिन इतनी अधिक गर्मी नहीं पड़ती थी।

अभी तापमान आसमान की तरफ चढ़ता दिख रहा है। दिन में भीषण गर्मी के कारण सड़कें सुनसान रहती है। छांव देने के लिए छायादार वृक्ष भी कहीं नहीं दिखती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संपन्न शहरवासी इस भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, जबकि गरीब परिवार हाथ पंखा झल रहा है।

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ धीरेन्द्र उपाध्याय कहते हैं कि राजगीर पंच पहाड़ियों के लिए मशहूर है। लेकिन यहां की पहाड़ियों पर बरगद, पीपल, नीम, गूलड़ आदि छायादार वृक्ष खोजने पर भी नहीं मिलते हैं। सबसे बड़ा कारण जंगल और पहाड़ियों पर बड़े और छायादार पेड़ों का नहीं होना और राजगीर का कंक्रीट के शहर में तब्दील होना भी है।

पहले यहां के पहाड़ियों पर बड़ी संख्या में छायादार पेड़ होते थे। अब खोजने पर भी नहीं मिलते हैं। यह राजगीर के हित में नहीं है। राजगीर – तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा कमिटी के प्रवक्ता सुधीर कुमार उपाध्याय कहते हैं कि पहले भी भीषण गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड रहा है। लेकिन राजगीर में आज की तरह गर्मी कभी नहीं पड़ी। गर्मी के पीछे सबसे बड़ा कारण बरगद, पीपल, नीम जैसे बड़े पेड़ों का नहीं होना है।

वन क्षेत्र हो या पहाड़ियां पौधारोपण के नाम पर सब जगह खानापूर्ति हो रहे हैं। निर्माण के नाम पर बड़े पेड़ कट रहे हैं, लेकिन छोटे पौधे भी उस अनुपात में नहीं लग रहे हैं। छोटा पौधा देखभाल के अभाव में कब बड़ा होगा उसकी कोई गारंटी नहीं है। रिटायर स्टेशन सुपरिटेंडेंट और पर्यावरण प्रेमी मंतोष कुमार मिश्रा कहते हैं कि राजगीर में वृक्षों का दोहन जिस गति से हो रहा है, उस गति से छायादार पेड़ों का पौधारोपण नहीं हो रहा है।

यही कारण है कि राजगीर के मौसम सदाबहार होने के बजाय प्रभावित हो रहा है। जिस गति से निर्माण कार्य हो रहे हैं और छायादार वृक्षों की संख्या कम हो रही है। एसी और कार्बनयुक्त वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण भी शहर के तापमान में बदलाव हो रहा है। प्रकृति के अध्यक्ष नवेन्दू झा कहते हैं कि राजगीर राज्य का सबसे बड़ा हिल स्टेशन है।

यहां हिल तो है, लेकिन उसपर छायादार वृक्ष नहीं हैं। चौड़ी पत्ती के पेड़ खोजने के बाद भी पर्यटक शहर में मुश्किल से मिलते हैं। जरुरत है राजगीर की पहाड़ियों पर और जंगलों तथा आसपास के इलाकों में छायादार व चौड़ी पत्ते के वृक्षों का बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने की। उन्होंने कहा कि छायादार और चौड़ी पत्ते के पौधे धरती तथा पत्थर के तापमान भी नियंत्रित करता है।

धरती का तापमान रोकने के लिए पहाड़ों पर छायादार और बांज का पेड़ सबसे कारगर होता है। राजगीर को बचाने के लिए अगर कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया, तो राजगीर के मौसम पर तो असर पड़ेगा ही पर्यटन भी प्रभावित हो जाएगा।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा