मोदी करेंगे विवेकानंद रॉक पर ध्यान, इंडी गठबंधन के नेता हैं परेशान

राम नरेश
पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में 1 जून तक ध्यान लगाने पर सियासत तेज हो गया है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कन्याकुमारी सिर्फ मार्केटिंग के लिए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे के लिए मार्केटिंग के लिए जा रहे हैं। साधना के दौरान पीएम से मेरी अपील है कि वो मीडिया पर प्रतिबंध लगा दें। तेजस्वी ने कहा कि जहां जा रहे हैं, वहां मीडिया का क्या काम ? ध्यान में बाधाएं आएंगी, लेकिन आप देखिएगा मोदी जी घुसा घुसाकर खूब फोटो खिंचवाएंगे। खूब प्रमोट भी करवाएंगे ।

 

पीएम के इस ‘ध्यान’ पर वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार से पीएम मोदी के थक चुके होंगे, इसलिए अब जब फुर्सत मिली है तो आराम करने जा रहे हैं। वैसे भी अब उनके आराम का भी समय आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवेकानंद स्मारक जाएंगे। इसको लेकर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है। इस पर चिराग पासवान ने कहा इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। देश के प्रधानमंत्री उनकी जानकारी का अधिकार बनता है। ऐसे में वह कहां जा रहे हैं ? कहां नहीं जा रहे हैं ? यह मीडिया पर चल रहा है। उसका प्रधानमंत्री से कोई लेना नहीं है। यह इन लोगों का इनसिक्योरिटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी जाने को विपक्ष द्वारा आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताए जाने और इसे रोकने की विपक्षी दलों के मांग पर बीजेपी के सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने कहा, ‘मोदी जी लोगों के दिलों में बसे हैं, कौन-कौन रास्ता रोकोगे? अब सबके ‘हार्ट’ का रास्ता रोकोगे क्या?’

2024 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। इससे पहले गुरुवार शाम चुनाव प्रचार अभियान के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वहां पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाएंगे। वह यहां 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!