‘माफ़ कर दीजिए योगी जी’…. एनकाउंटर के डर से मुजफ्फरनगर में तख्ती टांगे हुए सरेंडर करने पहुंचा आरोपी

उत्तर प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती संख्या के कारण कई अपराधी सरेंडर कर रहे हैं। इसी क्रम में अपने जीवन के डर से मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह के एक सदस्य ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर पुलिस थाने (Mansoorpur police station) में अपने हाथ में एक तख्ती लेकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले चोर की पहचान अंकुर उर्फ ​​राजा के रूप में हुई है। सरेंडर करने वह तख्ती लेकर पहुंचा था जिसपर लिखा था, “माफ कीजिए योगी जी, मुझसे गलती हो गई।”

मीडिया से बात करते हुए मंसूरपुर एसएचओ ने कहा, “आरोपी एनकाउंटर की आशंका से ग्राम प्रधान और अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचा। उसने माफी भी मांगी और प्रतिज्ञा की कि वह फिर कभी कोई अपराध नहीं करेगा। उसे हिरासत में ले लिया गया है और जेल भेज दिया गया है। वह हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 307) और लूट (आईपीसी की धारा 390) सहित कई मामलों में वांछित है।”

पुलिस और आरोपी के गिरोह के बीच मुठभेड़ के एक दिन उसने यह कदम उठाया है। पुलिस उपाधीक्षक (खतौली) रविशंकर मिश्रा ने कहा, “कुख्यात गिरोह के दो सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और एक भागने में सफल रहा। हमने आरोपियों के पास से तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017 में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में 9,000 से ज्यादा एनकाउंटर हो चुके हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुठभेड़ों में 160 संदिग्ध अपराधी मारे गए हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश का कुख्यात अपराधी आनंद यादव यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मध्य प्रदेश का यह बदमाश उत्तर प्रदेश में छुपा हुआ था, जिसका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने सतना पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त अभियान चलाया था। मुठभेड़ गुरुवार सुबह बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर हुई। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व आनंद ने सतना में एक व्यक्ति की हत्या कर 15 लाख रुपये लूट कर जौनपुर भाग गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई