यूपी में छुपा था मध्य प्रदेश का शातिर बदमाश, योगी की पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

आरोपी आनंद सागर सुभाष यादव गिरोह का सदस्य था और पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मध्य प्रदेश के सतना में सक्रिय है।

लखनऊ 
मध्य प्रदेश का कुख्यात अपराधी आनंद यादव यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कहा कि मुठभेड़ में मध्य प्रदेश का एक कुख्यात अपराधी मारा गया। मध्य प्रदेश का यह शातिर बदमाश उत्तर प्रदेश में छुपा हुआ था, जिसका योगी की पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। यूपी पुलिस ने यह अभियान सतना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाया था।

उत्तर प्रदेश में छुपा था मध्य प्रदेश का शातिर बदमाश

अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ गुरुवार सुबह यहां बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर हुई। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व सागर ने सतना में एक व्यक्ति की हत्या कर 15 लाख रुपये लूट कर जौनपुर भाग गया था। उन्होंने कहा कि तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

आरोपी आनंद सागर सुभाष यादव गिरोह का सदस्य था और पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि गिरोह जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मध्य प्रदेश के सतना में सक्रिय है। सतना पुलिस ने जौनपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस को सागर के इलाके में छिपे होने की सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। गोली लाग्ने के बाद सागर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

आनंद यादव मध्य प्रदेश का इनामी बदमाश था और वह यूपी के भी कई जिलों में सक्रिय था। पिछले दिनों आनंद यादव के गैंग ने 15 लाख की डकैती को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसपी अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाश के पास से दो पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। मृतक बदमाश आनंद यादव के ऊपर, हत्या, डकैती और रंगदारी मांगने के भी कई मुकदमे दर्ज थे। मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने मृतक बदमाश के ऊपर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

 यूपी पुलिस ने 2017 से अब तक 178 आरोपियों का किया एनकाउंटर

आंकड़ों की बात करें तो मार्च 2017 से अब तक यूपी पुलिस ने 2017 से अब तक हुई विभिन्न कार्रवाई में 178 आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। आंकड़े जारी करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि 20 मार्च 2017 से अब तक यूपी पुलिस ने 10,713 बार अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी है। इस दौरान 23,032 लोग गिरफ्तार किये गए हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूपी पुलिस ने 178 आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है जबकि पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 4900 आरोपी घायल हुए हैं। इस दौरान मुठभेड़ में करीब 1,425 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि 15 शहीद हुए हैं।

  • Related Posts

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

    Continue reading
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!