माहेश्वरी वंशोउत्पत्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम : “माहेश्वरी हैं हम

राकेश जाखेटिया 

 

दिल्ली बॉर्डर पर स्थित राजेंद्र नगर में माहेश्वरी समाज साहिबाबाद (पंजी) द्वारा माहेश्वरी वंशो उत्पत्ति दिवस के उपलक्ष पर महेश नवमी का भव्य आयोजन श्री महाराजा अग्रसेन भवन पर किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू उपस्थित रहे। आपने बताया कि माहेश्वरी समाज की जनसंख्या कम होने के बाद भी अपनी बल बुद्धि एवं विवेक के कारण समाज के विभिन्न क्षेत्र सामाजिक,धार्मिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है । हमें गर्व है कि हमारे ही समाज के लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी देश की राजनीति मे अनुकरणीय भूमिका निभा रहे है। हमें स्वस्थ एवं मस्त रहने के लिए भजन और नृत्य बहुत आवश्यक हैं ।

कार्यक्रम का आयोजन आर एस एस से संबंधित 75 वर्षीय श्री सुनील माहेश्वरी (असावा) जी के नेतृत्व मे आयोजित किया गया । समाज द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। संपूर्ण कार्यक्रम भगवान शंकर की स्तुति, भजन एवं नत्य पर आधारित रही । सुरेंद्र राठी जी ने माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति एवं रीति रिवाज से अवगत कराया ।
मंच के संचालन मे दिप्ती माहेश्वरी , डॉक्टर वर्षा महेश्वरी तथा महेश राठी समय-समय पर सहयोग देते रहे । प्रेरणा स्वरूप समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान सम्मान, संपर्क, संवाद चलता रहा।वातावरण को सुगंधित रखने के लिए केवड़ा और गुलाब जल की बौछार होती रही ।

स्वादिष्ट जलपान से प्रारंभ होकर कार्यक्रम रात्रि भोज तक परिचय का दौर चलता रहा। समाज की घटती जनसंख्या, विलंब से शादी , ऊर्जावान पीढ़ी का विदेश में जाकर बसना , समाज के वरिष्ठ नागरिकों में चर्चा का विषय रहा । कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिव भजन संध्या की प्रस्तुति श्रीमती रजनी जी द्वारा की गई । अधिकांश उपस्थित जनमानस भजनों पर नृत्य करते हुए देखे गए । कार्यक्रम अतुल माहेश्वरी, जितेंद्र माहेश्वरी ,ऋषभ माहेश्वरी, अनमोल माहेश्वरी तथा अनेकों कार्यकारिणी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित किया गया । मनोज दरगढ , विवेक काबरा , महेश राठी , मीडिया जगत से राकेश जाखेटिया, राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, सुशील माहेश्वरी, लोकेंद्र राठी , सी पी डागा , राज्यवर्धन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी , राजेंद्र लाखोटिया , ब्रिगेडियर राजेंद्र माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी आदि अनेको वरिष्ठ सामाजिक रत्नो ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!