पार्टी की दुर्दशा में भी वंशवाद में उलझी मायावती!

चरण सिंह 
किसी समय मुलायम यादव पर वंशवाद का आरोप लगाने वाले बसपा मुखिया मायावती ने बसपा की बागडोर पूरी तरह से अपने परिवार को सौंपने की तैयारी कर ली है। जब उन्होंने अपना 69 वां जन्मदिन मनाया तो उनके उत्तराधिकारी माने जाने वाले राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद के साथ ही उनका दूसरा भतीजा ईशान आनंद भी साथ दिखाई दिया। ईशान आनंद की उपस्थिति यह दर्शा रही रही है कि मायावती अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को भी लांच करने जा रही है। मतलब बसपा का जिम्मा अब दोनों भाई आकाश आनंद और ईशान आनंद संभालेंगे।दरअसल मायावती के भाई आनंद जो राष्ट्रीय महासचिव भी हैं, बीमार चल रहे हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मायावती अपने छोटे बेटे ईशान आनंद को राजनीति में सक्रिय करने जा रही हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद को बीजेपी के खिलाफ बोलने पर घर बैठा दिया था तो वह ईशान आनंद को कुछ बोलने देंगी। कहने को तो मायावती दिल्ली  विधानसभा चुनाव में असाधारण जीत का दावा कर रही रही हैं पर दलितों को बढ़ाने के नाम पर  अपने परिवार को भी बढ़ावा दे रही है। बसपा की स्थिति यह है कि मायावती ने अपने परिवार के अलावा किसी दलित को नेता नहीं बनाया। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद भी किसी समय बसपा में हुआ करते थे। जब उन्होंने अपना वजूद बनाना चाहा तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया। आज की तारीख में चंद्रशेखर आज़ाद ही मायावती के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। देखने की बात यह है कि किसी समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बड़ों को धूल चटाने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती के तेवर लगातार ख़त्म होते जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि केंद्र सरकार के दबाव से बाहर वह निकल नहीं पा रही हैं। गत लोकसभा चुनाव में भी यह देखने को मिला था। मायावती ने अपने दम पर चुनाव लड़ा और खाता भी न खोल पाई। ऐसा ही विधानसभा उप चुनाव में भी देखने को मिला। अक्सर जन्मदिन पर बड़ा संदेश देने वाली मायावती इस जन्मदिन पर बेबस दिखाई दीं। उन्होंने कांग्रेस और सपा ही हमला बोला। बीजेपी खिलाफ बोलने में तो उन्होंने मात्र औपचारिकता ही दिखाई। मायावती ने अपना 69 वां जन्मदिन तो बड़े तामझाम से मनाया पर ऐसा कुछ न कर सकीं कि उनकी पार्टी पुराने रुतबे में लौट आये। ऐसे में प्रश्न उठता है कि यदि ईशान आनंद को उन्होंने लांच कर भी दिया तो इससे बसपा का क्या फायदा होगा। कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ेगा ?

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!