आग लगने से पूरा सब्जी मंडी जलकर हुई राख, घटनास्थल पर टीएमसी और वामफ्रंट के बीच हुई बहस

रानीगंज : (संवाददाता अनुप जोशी)रानीगंज के कुमार बाजार इलाके में स्थित चीन कोठी में अस्थाई सब्जी मंडी में आज दोपहर आग लग गई जिसमें तकरीबन 40 दुकानदारों की दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई इन दुकानों में कच्ची सब्जियां रखी हुई थी इन दुकानों के जल जाने से दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ घटना की जानकारी पाकर रानीगंज बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा तथा आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी इस सब्जी मंडी पहुंचे और उन्होंने यहां के दुकानदारों से बात कर स्थिति को समझने की कोशिश की दोनों एक ही समय पर यहां पर पहुंचे थे इस वक्त दोनों नेताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई धीरे-धीरे बात इतनी ज्यादा बढ़ गए कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की की नौबत आ गई आखिरकार किसी तरह स्थिति को शांत किया गया कहा जा सकता है कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान इस अग्निकांड ने टीएमसी और वामफ्रंट के बीच सियासी रस्साकशी को एक नया आयाम दे दिया है।

इस दौरान बोरो चेयरमैन मुजम्मिल सहज़ादा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही 3 घंटा से मौजूद होकर में वार्ड पार्षद शक्ति रुईदास ओर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सब मिलकर सहयता के लिए हम लोग खड़े हैं। कॉरपोरेशन का गाड़ी आकर यहाँ साफ सफाई का काम शुरु कर दिया गया हैं। यहां पर पहले से आग लगा हुआ है,सब लोग परेशान हैं,किस तरह आग बुझाने का प्रयास दमकल विभाग कर रहे हैं। पुर्व सांसद बंसोगोपाल चौधरी यहाँ आकर उसे आग में घी देने का काम रहे हैं। सीपीआईएम पार्टी ने क्या किया, 34 साल में सब तो ख़तम कर दिया।

 

तृणमूल कांग्रेस के सैनिक सब समय सबके साथ हर पल खड़ा रहता है।
वही इस विषय में बंसोगोपाल चौधरी से जब बात किया उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस मार्केट नहीं बना पा रही है,जहां था रास्ता में जाम लग जा रहा है। लोग दुर्घटना में मर जा रहे हैं,किसी भी वक्त कहीं पर कही भी आग लग जा रहा है।तृणमूल कांग्रेस चोरों का दल है। उन्होंने कहा कि जब घटना की सूचना मिलते ही हम घटनास्थल पर गए थे मुझे देखकर तृणमूल कांग्रेस दल मुझे देखकर डर गए।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026