रावली बैराज पर बने तटबंध के कटान को तत्काल रोकने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करें : डी एम

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रावली बैराज पर बने तटबंध के कटान को तत्काल रोकने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार के अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता हो तो तुरंत उन्हें अवगत कराएं ताकि उसकी तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं होनी चाहिए अतः सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ तटबंध को मजबूती के साथ निर्मित कराना सुनिश्चित कराएं।
माननीय प्रभारी मंत्री जिला बिजनौर श्री अग्रवाल जी आज 1:30 बजे गंगा बैराज शीश महल में रावली तटबंध की अध्ययन जानकारी प्राप्त करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित कर रहे थे।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल दो अतिरिक्त पोकलेन मशीन की व्यवस्था कर तटबंध की मरम्मत के कार्य में लगाए और किसी भी स्तर पर मरम्मत के कार्य में लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए।
गंगा बैराज रावली मार्ग पर बने क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्थानीय ग्रामीण के सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनका आदर व्यक्त किया और तटबंध की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने तक सहयोग बनाए रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने ग्राम वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन सभी नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे राष्ट्रीय मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं उनके उपकरण की सहायता से यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वस्त करते हुए यह भी कहा कि उनके द्वारा जिला प्रशासन को तटबंध की मरम्मत का कार्य पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ अपनी निगरानी में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर मा. विधायक बिजनौर श्रीमती सूचि चौधरी, जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह एवं वित्त एवं राजस्व श्रीमती वानिया सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

    Continue reading
    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’