‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

संभल में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क भड़क गए हैं। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। सपा नेता ने कहा कि अब बहुत हो गया. हमलोग अब अपने मस्जिद और मदरसे पर कारवाई नहीं होनें देगें। हम लोग संवैधानिक तौर से लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जुल्म की इंतिहा हो गई. लाख कोशिशों, गुज़ारिशों और कानूनी प्रयासों के बावजूद सम्भल प्रशासन द्वारा कसेरवा गांव में मस्जिद को शहीद कर दिया गया। ऐसा महसूस होता है अधिकारियों द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ कार्रवाई की जा रही है।

 

हमारी मजहबी आजादी को छीना जा रहा- बर्क

 

 

सपा सांसद ने कहा, ”हमारी मजहबी आजादी को छीना जा रहा है। ऐसा करने का किसी सरकार को अधिकार नहीं है। अब हम लोग अपने धार्मिक स्थल पर हमला नहीं होने देगें, प्री प्लानिंग के तहत मस्जिद पर कारवाई की गयी है. गांव के लोगों को बिना बताये कारवाई की गयी है।

 

 

‘अधिकारियों ने अपनी सीमा रेखा के बाहर जाकर काम किया’

 

जियाउर्रहमान बर्क ने आगे कहा, ”अधिकारियों ने अपनी सीमा रेखा के बाहर जाकर काम किया है. हम लोगों से अपील करते हैं कि संवैधानिक तरीके से आपलोग लड़ाई कीजिये. हमलोग कोर्ट जायेगें, रात में फैसला करके दिन में बुलडोजर की कारवाई की जा रही है।

 

 

यूपी प्रशासन ने 6 जून को मुस्तफा कादरी मस्जिद को गिराया

 

 

बता दें कि यूपी प्रशासन ने शनिवार (06 जून) को मुस्तफा कादरी मस्जिद को गिरा दिया था। बताया जा रहा है कि यह मस्जिद कब्रिस्तान की जमीन के एक हिस्से पर अवैध रूप से बनाई गई थी। डीएम अंकित खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”जिले में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे लगातार हटाए जा रहे हैं. इसी क्रम में, ‘कब्रिस्तान’ की जमीन पर अवैध कब्‍जे को लेकर एक शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया, ”तहसीलदार कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर अवैध कब्‍जे को हटाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में अपील दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि मस्जिद सार्वजनिक जमीन पर बनी थी और अवैध थी. इसलिए, इसे गिराना जरूरी था।

  • Related Posts

    भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है पीडीए का विचार : डॉ. सुनीलम

    बांसी ( सिद्धार्थनगर ) के ग्राम कुडजा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    मैं क्या देख रही हूं …

    मैं क्या देख रही हूं …

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले – गंभीर मसला

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास