देश भर के करोड़ों श्रोता हैं इस कार्यक्रम असली सूत्रधार : पीएम मोदी

ऋषि तिवारी
नोएडा। आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा नॉएडा के सभी मंडलों एवं बूथों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 114वें संस्करण को जनप्रतिनिधियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। आज मन की बात कार्यक्रम नोएडा से २ वे प्रसारित हुआ जहां मन की बात में नोएडा के सभी कार्यकर्ताओं की झलक देखने को मिली।

मन की बात सुनने के लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया भी नोएडा रहे। वे सेक्टर 71 के कम्युनिटी सेंटर के बूथ नो २३५ में रहे। उनके साथ इस मौक़े पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, महिला आयोग की सदस्या श्रीमती मीनाक्षी बराला, ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता भी रहे।

आज पीएम ने कहा कि मन की बात के 10 साल की यात्रा ने ऐसी माला तैयार की है। जिसमें हर एपिसोड के साथ नई गाथाएं और नए कीर्तिमान और नए व्यक्तित्व जुड़ जाते हैं।
उन्होंने महिलाओं की सराहना करते हुए उनके नदी बचाओ अभियान की बात की। महिलाओं ने मृतप्राय नदी को जिस तरह से बचाया है, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। इन महिलाओं ने बोरियों में बालू भरकर चेक डैम बनाया और नदी को पानी से लबालब भर दिया। उन्होंने आगे कहा कि आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘क्रिएट इन इंडिया’ थीम के तहत 25 चैलेंज शुरू किए हैं। आपको ये चैलेंज निश्चित रूप से दिलचस्प लगेंगे। कुछ चैलेंज संगीत, शिक्षा और यहां तक कि एंटी-पायरेसी पर भी केंद्रित हैं। मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया चल रहे सदस्यता अभियान के लिए कई सेक्टर्स में गये।

सबसे पहले वो गेज़ा गाँव गये जहां उन्होंने वहाँ मौजूद ग्रामीण निवासियों से सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करी। श्री चौधरी ने बताया की भाजपा एक डेमोक्रेटिक पार्टी है जहां पारदर्शिता, सभी का सम्मान और सबका साथ और सबका विकास मूल मंत्र के साथ काम होता है। आप कांग्रेस में देख लीजिए नेहरू जी अध्यक्ष बने फिर उसके बाद उनके परिवार के लोग ही कांग्रेस को चलते रहे और आज उनके पोते राहुल गांधी कांग्रेस संभल रहे हैं, उसी प्रकार समझवादी पार्टी में भी सबको पता है कि मुल्यम सिंह जी के बाद अखिलेश यादव अध्यक्ष बने और उनके बाद कौन इस पार्टी को चलाएगा। देश में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को समान रखती है और इस पार्टी में कोई भी कर्मठ कार्यकर्ता शीर्ष स्थान पर पहुँच सकता है।

आज देश में हर व्यक्ति को राजनीति में अपने विचार रखने चाहिए और देश हित के लिए भाजपा जॉइन करनी चाहिए। नोएडा की तारीफ़ करते हुए उन्होंने बताया कि नोएडा ने एक लाख से भी ज़्यादा सदस्य बनाते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है जिसके लिये वो कर कार्यकर्ता और यहाँ के लोगो का धन्यवाद करते हैं।

उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सेक्टर 110 केंद्रीय विहार कॉलोनी पहुँचे जहां उन्होंने वहाँ के स्थानीय निवासियों और RWA पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करी और वहाँ मौजूद लोगो लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया। आज सभी मंडलों में हुए इस मन की बात कार्यक्रम में सभी प्रदेश, ज़िला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमे महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, निर्मल सिंह, तन्मय शंकर, वेद प्रकाश त्यागी, राहुल चौहान, सुचित्रा कक्कड़, उमेश यादव, विवेक मिश्रा, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, बी एल सिंह, पंकज झा, कल्लू सिंह, डिम्पल आनंद, शारदा चतुर्वेदी, रवि प्रधान, विपिन सिंह प्रमोद बहल, सरफ़राज़ अली, प्रवेश आलम, प्रदीप जाटव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान