विनायक ग्रुप कार्यालय पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने किया धरना- प्रदर्शन

देव मणि शुक्ल

नोएडा श्री विनायक ग्रुप बिल्डर के सह संस्थान मैसर्स- विनायक एक्सपो प्लाजा लिमिटेड के द्वारा विनायक एक्सपो प्लाजा के नाम पर प्लॉट नंबर- 3 व 4 नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा में मैसर्स- साई कंस्ट्रक्शन के माध्यम से प्रवासी मजदूरों से दिनांक 01- 02- 2022 से 31- 12- 2023 की अवधि की कमाई हुई शेष धनराशि रुपया- 1,30,17,000 का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर 18 अगस्त 2025 को सीटू के बैनर तले श्री विनायक ग्रुप बिल्डर कार्यालय- विनायक प्लाजा एएम-1 अंसल गोल्फ लिंक- 1 द्वितीय मंजिल पी-2 ग्रेटर नोएडा एवं श्री विनायक एक्सो प्लाजा नॉलेज पार्क- 2, ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर पर कर्मचारियों ने जोरदार धरना- प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी यूनियन ने अपर/ सहायक श्रमायुक्त को लिखित में शिकायत किया था जिसका संज्ञान लेकर श्रम विभाग में संराधन वार्ता बुलाई गई लेकिन प्रबंधकों के अड़ियल रवैए के कारण मजदूरों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसीलिए विवश होकर हमें आंदोलन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त प्रतिष्ठान के सेवायोजकों द्वारा उनके उपरोक्त संविदाकार के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की कमाई हुई शेष धनराशि का भुगतान जब तक नहीं होगा हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि मजदूरों की लड़ाई में किसान सभा उनके साथ है और उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।
प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, जिला कमेटी सदस्य सुखलाल, किसान सभा के नेता नितिन चौहान, सीशांत भाटी, सुरेंद्र पाल सिंह आदि ने संबोधित किया।
प्रदर्शन पुलिस अधिकारियों के द्वारा हस्तक्षेप किए जाने और शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे दोनों पक्षों में बातचीत कराकर समस्या का समाधान कराए जाने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। यूनियन के नेताओं ने विनायक ग्रुप के प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बातचीत में समस्या का समाधान नहीं निकाला तो वे विनायक ग्रुप के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विनायक ग्रुप के प्रबंधकों की होगी।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत