वेतन भुगतान की मांग को लेकर श्याम प्लास्टिक कम्पनी पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

देव मणि शुक्ल

नोएडा श्याम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड बी 12 / 13 साइड बी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया ग्रेटर नोएडा के मालिकान द्वारा गैरकानी तरीके से 15 श्रमिकों को नौकरी से निकाल देने और उनके कमाए हुए वेतन का भुगतान नहीं करने के विरोध में आज सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के बैनर तले सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, सचिव रामस्वारथ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कम्पनी के समक्ष जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मलिकान मजदूरों से काम तो करा लेते हैं लेकिन समय से उनका वेतन का भुगतान नहीं करते हैं, श्रमिक वेतन की मांग करते हैं तो उनके साथ बदतमीजी की जाती है और नौकरी से निकाल दिया जाता है। श्याम प्लास्टिक इसका ताजा उदाहरण है। इसी तरह अनेकों उद्योगों के अंदर श्रमिकों की इसी तरह की समस्याएं रोज संज्ञान में आती हैं। श्रम विभाग जिला प्रशासन को श्रम कानूनों का प्रतिपालन सुनिश्चित करवाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी मालिक इतने ढीठ हो गए हैं कि श्रम विभाग द्वारा बुलाए जाने पर भी वार्ता में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। कल श्रम विभाग में वार्ता में श्याम प्लास्टिक के प्रबंधकों ने हिस्सा नहीं लिया और आज जब कर्मचारी गेट पर धरने के लिए पहुंचे तो गेट पर मलिकान ताला लगाकर भाग गए। सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों का वेतन का भुगतान नहीं हो जाएगा कर्मचारियों को आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा