11 फरवरी को रिटायर्ड कर्मचारी

उपायुक्त कार्यालय पर देगें धरना-उप प्रधान किरण सिंह

इन्द्री,03 मार्च(सुनील शर्मा)
रिटायर्ड कर्मचारी संघ इंद्री की मीटिंग जिला सचिव ओमप्रकाश सिंहमार की अध्यक्षता तथा खंड प्रधान बलवान सिंह की देखरेख में मटक माजरी स्थित पंचायत घर में हुई। मीटिंग में सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए जिला उप प्रधान किरण सिंह काम्बोज ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और सरकार से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार की तरफ से कोई सार्थक प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए 11 फरवरी को राज्य कमेटी की ओर से कुरुक्षेत्र उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा ,जिसमें प्रदेश भर के सेवानिवृत्ति कर्मचारी भाग लेंगे। डॉ. पृथ्वी राज रैगोर ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारी 65 वर्ष की आयु पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष की आयु पर 10 %तथा 75 वर्ष की आयु पर 15 % डीए और कैशलेस मेडिकल सुविधा आदि मागों के लिए लम्बे समय से संघर्षरत है। मीटिंग में प्रेम खेड़ा, मास्टर धर्मराज गाँधी, ओमप्रकाश वर्मा, धर्मबीर नन्हेडा, राजपाल आर्य, रविदत्त आर्य, रगबीर सिंह, महाबीर, दर्शन लाल, अमरसिंह, रोशन लाल बयाना,शेर सिंह व विजय काम्बोज ने कहा कि राज्य स्तरीय धरने में इंद्री से बड़ी संख्या पर सेवानिवृत कर्मचारी भाग लेंगे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026