गौतम अडानी ने जितना एक साल में कमाया, एलन मस्क ने उससे अधिक एक दिन में गंवाया

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका और रूस-यूक्रेन वार के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में भूचाल आ गया है। इसका असर अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने बुधवार को इतनी दौलत गवां दी, जितनी कि अडानी ने एक साल में कमाई थी।
अडानी-अंबानी को 5 अरब डॉलर की चपत : रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शेयर बाजार भी धराशायी हुए हैं। इससे भारत के दो दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की भी संपत्ति में आज भारी कमी आई है। अगर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों की बात करें तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 2.9 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी थी। वहीं, अडानी की दौलत में 1.3 अरब डॉलर की कमी हो गई।
मस्क को एक ही दिन में  13.3 अरब डॉलर का झटका : मस्क को एक ही दिन में  13.3 अरब डॉलर यानी एक लाख करोड़ रुपये का झटका लगा। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 87 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें नंबर पर हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.68 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस साल उनकी नेटवर्थ में 10.5 अरब डॉलर बढ़ी है।Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मस्क का नेटवर्थ अब 200 अरब डॉलर से भी नीचे 199 अरब डॉलर पर आ चुका है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 71.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले साल 4 नवंबर को मस्क के पास कुल 340.4 अरब डॉलर की दौलत थी, लेकिन उसके बाद से इसमें 140 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आई है।
चूंकि मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और यह सितंबर के बाद न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। इससे मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई। हालांकि अब भी वह 199 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं।
जेफ बेजोस को 5.41 अरब डॉलर का झटका : अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 169 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति में भी बुधवार को 5.41 अरब डॉलर की कमी हुई थी। इस साल बेजोस की नेटवर्थ में 22.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वही, फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (155 अरब डॉलर) इस लिस्ट में तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (122 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर हैं। इन दोनों की संपत्ति में भी क्रमश: 1.5 और 1.81 अरब डॉलर की सेंध लग गई। बता दें वॉरेन बफेट  को छोड़कर टॉप 10 में शामिल सभी अरबपतियों की नेटवर्थ में इस साल गिरावट आई है।
इस बीच फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 75.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस बीच एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 10वें नंबर पर बने हुए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 68.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 89.9 अरब डॉलर रह गई है।

  • Related Posts

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    Donald Trump on Khamenei Funeral : ईरान के…

    Continue reading
    Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला अली खामनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत

    ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार (3 जुलाई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी, रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी, अब खरीदें, बेचें या इंतजार करें?

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी, रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी, अब खरीदें, बेचें या इंतजार करें?

    किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम का प्रेमसिंह गहलावत के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश

    • By TN15
    • July 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम का प्रेमसिंह गहलावत के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश

    Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी; रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी!

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी; रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी!

    दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 4, 2026
    दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन