वाराणसी में पकड़ी गई ईवीएम की उच्चस्तरीय जांच कराये चुनाव आयोग : प्रेम सिंह

प्रख्यात समाजवादी ने कहा-जिला प्रशासन बताये कि ये ईवीएम कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी

द न्यूज 15
नई दिल्ली। प्रख्यात समाजवादी और दिल्ली यूनिवर्सिटी में शिक्षक रहे प्रो. प्रेम सिंह ने चुनाव परिणाम आने से पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ईवीएम के पकड़े जाने पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कितनी भी सफाई दे पर इस तरह से से इतने बड़े स्तर पर ईवीएम का मिलना संदेह तो पैदा करता ही है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के लिए इस मामले की तह तक जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह बताए कि ये ईवीएम कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रहंी थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी और बदले जाने के आरोप लंबे समय से लग रहे हैं। चुनाव आयोग को इस तरह के मामलों को स्पष्ट करना चाहिए। इन चुनावों को लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई कहने वाले नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए प्रो. प्रेम सिंह ने कहा कि इन नेताओं के लिए यह सत्ता की आखिरी लड़ाई हो सकती है पर देश में कभी लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई नहीं होगी। देश के लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि कोई ताकत इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। लोकतंत्र के रक्षा के लिए देश में हर समय जागरूक लोग बलिदान देने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित समाजवादियों के संघर्ष के बदले सत्ता की लड़ाई लड़ने के चलते लोकतंत्र थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश में संवाद यात्रा के नाम से एक जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा।
दरअसल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बनारस में  ईवीएम से भरी एक गाड़ी को पकड़ने का दावा किया गया है।  इस मामले में जिला प्रशासन ने कहा है, “ये चुनाव में इस्तेमाल हुईं ईवीएम नहीं हैं।  जो EVM चुनाव में इस्तेमाल हुई थीं, वे सब स्ट्रॉन्ग रूम में CRPF के कब्जे में सील बंद हैं और उसमें CCTV की निगरानी है, जिसे सभी राजनीतिक दलों के लोग देख रहे हैं।”  प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रशिक्षण के लिए EVM मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से UP कॉलेज ले जाई जा रही थी, जिसे कुछ राजनीतिक लोगों ने रोक कर उसे चुनाव में प्रयुक्त EVM कहकर अफवाह फैलाई है। प्रशासन ने कहा है कि काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की ट्रेनिंग हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए ये मशीन ट्रेनिंग में हमेशा प्रयुक्त होती हैं।

उधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार और डीएम काउंटिंग से पहले बेइमानी की तैयारी का आरोप लगाकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि वहां ईवीएम लदीं तीन गाड़ियां कहीं भेजी जा रही थीं। हमारे लोगों ने एक गाड़ी पकड़ ली और दो गाड़ियां भाग गईं। अखिलेश ने सवाल किया कि इतनी फोर्स के बाद भी ऐसा कैसे हो रहा है। बिना सुरक्षा ईवीएम इधर से उधर कैसे जा रही है। गाइडलाइन बनी हुई है कि आपको ईवीएम मूव कराना है तो जो प्रत्याशी लड़ रहे हैं, उन्हें बताना होगा।
मामले पर डीएम का स्पष्टीकरण पर अखिलेश ने यहां तक कहा कि बनारस के डीएम बेइमानी करा रहे हैं।

Related Posts

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

Continue reading
शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

  • By TN15
  • June 17, 2026
‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 17, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

  • By TN15
  • June 17, 2026
सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

  • By TN15
  • June 17, 2026
बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

  • By TN15
  • June 17, 2026
Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

  • By TN15
  • June 17, 2026
इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत