मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बधाई देने वाले एसओ पर कार्रवाई, वायरल वीडियो का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

द न्यूज 15 
बलिया । यूपी की मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री की बधाई देने वाले बलिया के दुबहड़ थाने के एसओ पर चुनाव आयोग की गाज गिर गई है। बलिया के एसपी ने चुनाव आयोग के निर्देश पर एसओ राजकुमार सिंह को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई देने वाला एसओ का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

क्या है पूरा मामला : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्‍वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह का के भाजपा ने इस बार बलिया की सदर सीट से मैदान में उतारा है। यहां छठे चरण में 3 मार्च को मतदान हुआ था। मतदान से दो दिन पहले दयाशंकर सिंह अपने समर्थकों के साथ दुबहड़ थाना क्षेत्र के अखार निवासी पूर्व जिपं सदस्य पिंटू सिंह के पिता के निधन पर पूछार करने गये थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों पर हमला हुआ था।दयाशंकर सिंह ने माफिया और मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी के लोगों पर हमले का आरोप लगाया था।

मामले की शिकायत दुबहड़ थाने में की गई। इसी दौरान दुबहड़ के थानेदार राजकुमार सिंह दयाशंकर सिंह के पास पहुंचे और अपना परिचय देते हुए उन्‍हें कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामना देते हुए कहा कि अब ‘सर मैं एसएचओ हूं। आपको कैबिनेट मंत्री की शुभकामना देते हुए एस्‍कॉर्ट करने चल रहा हूं पहली बार।’ थानेदार का इस तरह से दयाशंकर को बधाई देने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया। इसके बाद वहां से मंगलवार को आदेश के बाद एसपी ने दुबहड़ के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!