बड़े भाई ने हड़प लिये छोटे भाई के 14 लाख रुपये!

पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

द न्यूज फिफ्टीन
किरतपुर। किरतपुर के गांव बरमपुर में बड़े भाई द्वारा अपने सगे छोटे भाई के 14 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। भाई दर-दर की ठोकरें खाने के बाद एसपी की शरण में पहुंचा है। उसने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को अपने साथ हुयी घटना से अवगत कराया है और न्याय की गुहार लगाई है।
किरतपुर के गांव बरमपुर निवासी मंजीत सिंह पुत्र जेठू सिंह ने एसपी बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि जब वह छोटा था तब पिता जेठू सिंह का फरवरी 2009 में देहांत हो गया था। पिता जेठू सिंह रेलवे में कर्मचारी थे। उनके देहांत के उपरांत उनकी माता को रेलवे विभाग से पिता के पीएफ फंड से 14 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। तब मैं छोटा था और मेरा बड़ा भाई अंकित बालिग था। विभाग से मिली धनराशि माता जी हासिल हुयी। तब गांव के जिम्मेदारों ने तय किया कि मृतक आश्रित में बड़े भाई अंकित को रेलवे विभाग में नौकरी मिल जाये और जो विभाग से 14 लाख रुपये मिले हैं ये रुपया मुझ मंजीत को बालिग होने पर मय एफडी ब्याज लौटा दिया जायेगा। अंकित ने पिता के स्थान पर मृतक आश्रित की नौकरी हासिल कर ली। मैं बालिग हुआ तो मैंने तय फैसले के अनुसार अपने 14 लाख रुपये लौटाने की मांग की तब मेरे चाचा व मेरे बड़े भाई ने धमकाया डराया, और अब वह 14 लाख रुपये नहीं लौटा रहे हैं। काफी प्रयास किया मगर वह नहीं मान रहे हैं। मंजीत सिंह ने एसपी को बताया कि अंकित मेरे घर से बूढ़ी मां को ले गया है और गांव का मकान हथियाने के फिराक में है। मंजीत सिंह ने एसपी से गुहार लगाई है वह न्याय हित में अंकित से ब्याज सहित 14 लाख रुपये की एफडी वापस दिलवाने की कृपा करें।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी