आलोक मेहता के ठिकानों पर ईडी की ‘रेड’ से सियासत में मची खलबली

 पटना। अब इसे संयोग कह लें या आरोपों में फंसते जा रहे राजद के कुछ नेताओं की कहानी। मगर कार्रवाई की बात करें तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के बाद उनके करीबियों पर ईडी की कार्रवाई का कहर बरपने लगा है। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व राजस्व मंत्री आलोक मेहता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है तो इसके पूर्व राजद नेता सुभाष यादव, अरुण यादव और राधा चरण सेठ पर भी ईडी का डंडा चला।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता आलोक कुमार मेहता के 16 ठिकानों पर आज सुबह ईडी की रेड पड़ी। ईडी ने शुक्रवार सुबह-सुबह राजधानी पटना स्थित आवास पर तो छापेमारी की ही। साथ इसके पूर्व मंत्री आलोक मेहता के 16 ठिकाने पर भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है। ईडी की अलग-अलग टीम पूर्व मंत्री आलोक मेहता के पटना, समस्तीपुर, दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत 16 ठिकानों पर पहुंची है।
दरअसल, आलोक मेहता पर बैंक लोन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। इन्हीं सब गड़बड़ियों की जांच करने के लिए ईडी के अधिकारी उनके ठिकानों पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक से जुड़ा करोड़ों रुपए के बैंक लोन घोटाला का मामला है।
बिहार के बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकाने पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। इन पर बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला ईडी ने लगाया था। तब ईडी ने सुभाष यादव के दानापुर, मनेर स्थित आवास के अलावा मरछिया देवी अपार्टमेंट, दानापुर स्थित पानी प्लांट, शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले कार्यालय के अलावा अन्य स्थान पर की थी। तब ईडी ने दो करोड़ रुपए नकद मिलने की जानकारी दी थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेश से और जमीन से जुड़े कागजात बरामद किए गए थे।
राजद के प्रत्याशी रहे सुभाष यादव बालू के कारोबार से जुड़ी ब्राडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। सुभाष यादव को राजद प्रमुख लालू प्रसाद का करीबी बताया जाता है। बालू कारोबारी सुभाष यादव के अलग अलग ठिकानों पर यह तीसरी छापेमारी है। इसके पूर्व भी प्रवर्तन निदेशालय के साथ ही सीबीआइ, आयकर विभाग की टीम इनके ठिकानों पर सर्च और छापेमारी कर चुकी है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक और करीबी पर छपा पड़ा था। ये थे पूर्व विधायक अरुण यादव। इनके खिलाफ भी ईडी ने बड़ा एक्शन लिया था। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में अरुण यादव की लगभग 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी 2024 के फरवरी में अरुण यादव के यहां रेड पड़ी थी। इस क्रम में दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम के चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम किया था।
फरवरी 2024 में आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव, उनकी पत्नी किरण देवी और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी. ईडी ने साल 2024 में आरजेडी विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।
ईडी ने इस जांच के तहत पहले अरुण यादव और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही ईडी ने उनके परिवार के सदस्यों और किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति, दस्तावेज और बैंक खातों की डिटेल ली थी। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें पिछले साल मई में और इस साल जनवरी महीने में उनके भोजपुर के अगियांव गांव वाले घर और दानापुर स्थित फ्लैट की तलाशी ली थी।
ईडी का आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी फर्जी कंपनी किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मां मराचिया देवी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट खरीदे थे। अरुण यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में भी हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!