मुंगेर में सुबह-सुबह हुई गोलीबारी, मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

 मुंगेर। मुंगेर में सोमवार की अहले सुबह मामूली विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत के तेरासी गांव की है। मृतक की पहचान धनिक चौधरी का पुत्र राजाराम चौधरी के रूप में की गई।
मामले में मृतक के भाई ने बताया कि रविवार की शाम पड़ोसी सुदामा चौधरी शराब पी कर आया और हम सभी भाइयों के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में नोंकझोंक भी हुई और कुछ देर के बाद फिर शांत हो गया। दुबारा वह अपने पुत्रों के साथ सोमवार की अहले सुबह मृतक के घर में घुस कर गाली गलौज करने लगा और इसी बीच सुदामा चौधरी के पुत्र रवीन और सीटू ने गोली चला दी जो कि मृतक को लग गई। गोली लगने के बाद आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में मृतक के भाइयो ने बताया कि उसकी मां ने उसके पडोसी से शिकायत की थी उसके बेटे उसे खाना पानी नहीं देते हैं। इसी शिकायत के बाद पड़ोसी समझाने के बदले शराब पी कर पहले गाली गलोज की और फिर गोली मार दी। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह जब नोक झोंक हुई तो पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कहा कि थाना पहुंच कर मामले में आवेदन दो। हमलोगों ने कहा कि पुलिस के साथ ही थाना जायेंगे लेकिन पुलिसकर्मी ले कर नहीं गए। पुलिस के जाते ही पडोसी दुबारा घर में घुस कर गोली मार दी।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    ‘यही हाल रहा तो राजनीतिक़ ड्रामेबाजी के उस्ताद बन जाएंगे प्रशांत किशोर, JDU का वार

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘यही हाल रहा तो राजनीतिक़ ड्रामेबाजी के उस्ताद बन जाएंगे प्रशांत किशोर, JDU का वार

    वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    • By TN15
    • July 11, 2026
    वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा

    • By TN15
    • July 11, 2026
    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा

    सरकारी स्कूलों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही सरकारें!

    • By TN15
    • July 11, 2026
    सरकारी स्कूलों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही सरकारें!