जमीन किसी और की परचा किसी और के नाम

 बिहार में गजब का खेल!,  सीओ ने साधी चुप्पी

 खगड़िया। बिहार में जमीन सर्वे का काम चल रहा है । लोग जमीन सर्वे के लिए जरूरी कागजात इकट्ठा करने में जुटे हैं, लेकिन भूमि सर्वे के पूर्व कागजात तैयार करने में जमीन मालिकों के पसीने छूट रहे हैं। एक नई समस्या सामने आ रही है, वह है दलालों का झुंड। दलाल पूरी तरह से चांदी काट रहे हैं।
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत करना निवासी सुबोध कुमार सिंह अपनी जमीन के परचे को लेकर बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि 1981 में खरीदी गई उनकी जमीन का परचा अब शंकर सिंह के नाम से कट गया है, जबकि शंकर सिंह उनके खेत पर मात्र बटाईदार था।
सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने लगातार जमीन का रसीद कटाया है और उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद छह डिस्मिल जमीन का परचा शंकर सिंह के नाम से कैसे कट गया, यह समझ से परे है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शंकर सिंह से इस बारे में पूछा तो वह परचा दिखाकर धमकाने लगा।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडलाधिकारी और अंचलाधिकारी से की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। सुबोध कुमार सिंह का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले का निपटारा नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है।वहीं अंचलाधिकारी मोना गुप्ता से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने मामले को टालने का प्रयास किया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!