ई-रिक्शा चालकों ने सीटू के बैनर तले समस्याओं के समाधान हेतु नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन- गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा। ई-रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा बढ़ती महंगाई के अनुरूप किराया बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आज बड़ी संख्या में चालकों ने सीटू के बैनर तले नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, सेक्टर-19 नोएडा पर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व सभी ई-रिक्शा चालक प्रातः 9:00 बजे सेक्टर 12-22 चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां से वे सामूहिक रूप से रैली के रूप में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन में चालकों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिला कमेटी सदस्य भरत डेंजर, अरुण पटेल तथा जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा चौहान, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों के संचालन, किराया निर्धारण एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है, जिसके चलते चालकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।
नेताओं ने कहा कि चालकों के उत्पीड़न को रोकने, उचित किराया निर्धारण, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य बुनियादी अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान रिक्शा चालक चंदन शर्मा, अशोक कुमार, परमिंदर कुमार, देव, चंदन एवं लकी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चालक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। अंत में यह भी घोषणा की गई कि आगामी रणनीति तय करने के लिए रविवार, 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 पर एक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए