नशे में धुत बदमाशों ने दुकानदार दंपति को पीटा, केस दर्ज

राजापाकर (वैशाली)। जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेर गांव में शराब के नशे में धुत बदमाशों ने एक दुकानदार दंपति और उनके बच्चे को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब आरोपितों ने दुकान से उधार में गुटखा मांगा और दुकानदार के मना करने पर हिंसक हो उठे।

पीड़ित दुकानदार श्याम कुमार राय ने बताया कि उनकी शिखर गुटखा की छोटी सी दुकान है। पवन कुमार यादव, जो शराब के नशे में था, गुटखा उधार मांगने आया। मना करने पर उसने गाली-गलौज की और फिर फोन कर अपने साथियों राजीव कुमार और जय लाल राय को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने श्याम कुमार, उनकी पत्नी पार्वती देवी और बच्चे को बुरी तरह पीटा।

घायल हालत में सभी को पहले बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया।

प्राथमिकी दर्ज:

बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पवन कुमार यादव, राजीव कुमार, जय लाल राय समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां