नशे में युवक ने सड़क पार कर रही दो लड़कियों पर चढ़ाई कार

द न्यूज 15  

गाजियाबाद । गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में नशे में धुत्त कार चालक ने सड़क पार कर रही दो बच्चियों को रौंद डाला। राहगीरों ने दोनों बच्चियों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक होश नहीं आने के कारण दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बच्चियों के फोटो लेकर पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके में खानबीन रही है। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार राजनगर एक्सटेंशन रोड से होते हुए हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रही थी। नंदीपार्क कट के पास पहुंचने पर कार ने सड़क पार कर रही 13 और 9 साल की दो बच्चियों को रौंद डाला। पुलिस का कहना है कि बच्चियों को रौंदने से पहले कार एक ठेले से टकराई थी। बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद कार वहीं रुक गई, जिसके बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
नंदग्राम एसएचओ अमित काकरान का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त कार खड़ी थी। घायल बच्चियों को लोगों ने नगर निगम के वाहन से एमएमजी अस्पताल पहुंचा दिया था।
एसएचओ के मुताबिक, फैसल ने बताया कि कार में पांच लोग थे। बंटी नाम का युवक अपने मालिक की कार चला रहा था। उसने और उसके अन्य साथियों ने शरीब पी रखी थी। नंदीपार्क कट के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और एक ठेले से टकराने के बाद बच्चियों को रौंद डाला। फैसल ने बताया कि वह रेत मंडी में ऑटो मैकेनिक की दुकान पर काम करता है। बंटी पूर्व में ऑटो चलाता था, लिहाजा उससे जानकारी है। इसके अलावा उसे बंटी और उसके साथियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि कार में शराब की बोतल भी मिली हैं। कार के एयरबैग खुलने से उसमें आगे बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए।
मोबाइल से कार सवारों का पता चला : एसएचओ का कहना है कि कार में एक मोबाइल पड़ा मिला। जैसे ही पुलिस ने उसे कब्जे में लिया तो उस पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर कॉलर ने अपना नाम पसौंडा निवासी फैसल बताया। उसने कहा कि यह मोबाइल उसका है। वह दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में मौजूद था। उसने यह भी कहा कि वही घायल बच्चियों को लेकर एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस के बुलाने पर वह नंदग्राम थाने पहुंचा और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिनाख्त की कोशिश कर रही पुलिस : एसएचओ का कहना है कि दोनों बच्चियों को होश नहीं है। इसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, उसके आसपास के इलाके में बच्चियों की फोटो दिखाकर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, बच्चियों की पहचान के लिए लोग भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। लोगों से बच्चियों के फोटो वायरल करने की अपील की जा रही है, ताकि उनकी पहचान हो सके।

Related Posts

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

Continue reading
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया