Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Jayanti : शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है शिक्षक दिवस

शिक्षक को आमतौर पर भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है. टीचर ही व्यक्ति को पढ़ा-लिखाकर कुछ अच्छा करने के काबिल बनाता है. किताबी ज्ञान से लेकर लाइफ स्किल्स के पाठ, सब एक टीचर ही बच्चे को सिखाता है. व्यक्ति के मां-पिता भी उसके टीचर समान ही हैं, जो उसे जिंदगी जीना सिखाते हैं. टीचर्स कच्ची मिट्टी जैसे छोटे बच्चों को मजबूत घड़े जैसा युवा बनाते हैं. ऐसे में बच्चों को भी शिक्षकों के योगदान के बारे में बताया जाना चाहिए, जिससे उनमें अच्छी वैल्यू विकसित हो और वे जागरूक बनें. आइए जानते हैं बच्चों के लिए ‘शिक्षक दिवस’ में क्या-क्या बातें हो सकती हैं ज़रूरी.

कब और क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे?

देश के बच्चों, युवाओं को सही दिशा दिखाने, उन्हें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रत्येक शिक्षक का बहुत बड़ा रोल होता है. शिक्षकों के सम्मान में हर साल 5 सितंबर को ‘टीचर्स डे’ मनाया जाता है. इस दिन हर स्टूडेंट अपने टीचर्स को उनके गाइडेंस, मेहनत और प्यार के लिए थैंक यू बोलते हैं. इस दिन देश के पहले वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था, जो जीवन में ढेरों किरदार निभाने के बाद भी हमेशा एक टीचर बनकर देश की सेवा करते रहे. डॉ. राधाकृष्णन की इच्छा से उनके जन्मदिवस को शिक्षकों को डेडिकेट करते हुए यह दिन मनाया जाने लगा

बच्चों को बताएं ये बातें

– बच्चों को इस दिन टीचर्स के बारे में बताएं. उन्हें बताएं की कैसे एक शिक्षक उनके विकास के लिए ज़रूरी है. बच्चों को इस दिन गुरु द्रोण से लेकर डॉ. राधाकृष्णन तक हुए महान टीचर्स की कहानियां बतानी चाहिए. ये उनके लिए मोटीवेशन का काम करेंगी.
– टीचर्स डे के दिन स्कूल हो चाहे कॉलेज हर जगह छोटे-बड़े प्रोग्राम कराए जाते हैं. टीचर्स डे के दिन स्पेशल प्रोग्राम भी होते हैं, जिनमें बच्चे कविता और स्पीच बोलकर टीचर्स के लिए अपने भाव व्यक्त करते हैं. ये उनके कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स को बढ़ाता है. बच्चे को अपने टीचर के लिए वीडियो, फोटो, हैंड मेड कार्ड और दूसरे गिफ्ट्स लेने या खुद से बनाने के बारे में बता सकते हैं. इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी.

  • Related Posts

    बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
    • TN15TN15
    • January 29, 2026

    उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

    Continue reading
    मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया