‘मिशन 2024’ के लिए डॉ. भीम राव अंबेडकर का भी सहारा, 14 को किया सार्वजनिक अवकाश 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। महापुरुषों के नाम पर राजनीति करने का प्रचलन बहुत पुराना है पर आज की तारीख में राजनीतिक दल जमीनी मुद्दों पर काम करने के बजाय महापुरुषों के नाम को भुना रहे हैं। डॉ. भीम राव अंबेडकर एक ऐसा नाम है जिन्हें हर पार्टी भुनाना चाहती है। बसपा तो भीम राव अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर ही थी। आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली और पंजाब के सरकारी दफ्तरों में भगत सिंह के साथ ही डा. भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगाने का ऐलान कर दिया। अब सवर्णांे की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा भी डा. भीम राव अंबेडकर के नाम पर दलित मतदाताओं को रिझाने में लग गई है। भाजपा ने अधिसूचना जारी कर अंबेडकर की जयंती १४ अप्रैल को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश देने का ऐलान किया है।

दरअसल 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर 14 अप्रैल को पूरे देश में अवकाश की घोषणा कर दी है। भाजपा यह मानकर चल रही है कि बसपा से कटकर दलित उसकी झोली में आया है। अब भाजपा दलित समुदाय को साथ लेकर ‘मिशन 2024’ पर काम करना चाहती है। भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा दलित वर्ग को मिला है। आयुष्मान कार्ड से इलाज हो या फिर आवास और शौचालय इस वर्ग ने इसका भरपूर लाभ उठाया है। दरअसल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने केंद्र और राज्य की योजनाओं से संबंधित ‘लाभार्थी संपर्क अभियान’ चलाया था। इस अभियान में दलित समुदाय से लोगों ने बड़ी दिलचस्पी ली थी।

14 फरवरी को बीजेपी उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। दरअसल पार्टी अंबेडकर जयंती के जरिए ‘मिशन 2024’ पर चलने की रणनीति बना रही है।  यूपी में कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भाजपा के दलित मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया को सौंपी गई है।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी