‘किसी भगवान की पूजा के लिए BJP का आदेश मानने को मजबूर नहीं…’, पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी की दो टूक

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (29 जनवरी) को कहा कि वह किसी खास भगवान की पूजा करने के लिए बीजेपी के आदेश का पालन करने के लिए मजबूर नहीं हैं। ममता ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी लोगों को धमकी दे रही है कि अगर उसे वोट नहीं दिया जाएगा, तो वह लोगों के घरों के पर सीबीआई और ईडी की भेज देगी। बंगाल सीएम एक सरकारी प्रोग्राम में हिस्सा लेने कूचबिहार पहुंची हुई हैं।

ममता बनर्जी ने कूचबिहार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘बीजेपी लोगों को फोन पर धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने उसे वोट नहीं दिया तो उनके घर ईडी, सीबीआई भेज दी जाएगी। ममता ने आगे कहा, ‘वह किसी विशेष भगवान की पूजा करने के बीजेपी के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं.’ उत्तर बंगाल का उनका दौरा लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। ममता ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है।

 

न्याय यात्रा गुजरने के बाद ममता पहुंचीं उत्तर बंगाल

 

दरअसल, ममता बनर्जी ने रविवार (28 जनवरी) से अपने पांच दिनों के उत्तर बंगाल के जिलों के दौरे की शुरुआत की है। उनका ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब उत्तर बंगाल से ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरी है। ममता ने न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिलने पर दुख जताया था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख दोपहर में अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा में विमान से लैंड हुईं और कार से कूचबिहार जिले पहुंचे।

 

उत्तर बंगाल से किया चुनावी शंखनाद

 

ममता ने कूचबिहार में कुछ सरकारी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया है। ममता के इस दौरे को लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। ममता की नजर कम से कम 30 सीटों पर जीत हासिल करने पर है। कूचबिहार के बाद ममता दार्जिलिंग के सिलिगुड़ी में एक अन्य कार्यक्रम में जाने वाली हैं। मंगलवार को वह उत्तर दिनाजपुर के रायगंज और दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में दो बैठकें करेंगी।

बुधवार को वह मालदा और मुर्शिदाबाद जिले के लिए रवाना होंगी। कई बैठकें और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां ममता बनर्जी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगी। गुरुवार को वह नादिया जिले के कृष्णानगर का दौरा करेंगी और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

  • Related Posts

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब…

    Continue reading
    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    • By TN15
    • October 19, 2026
    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    • By TN15
    • October 19, 2026
    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    • By TN15
    • October 19, 2026
     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली