नौकरी के बदले जमीन घोटाला के मामले में आज लालू यादव से पूछताछ, ED दफ्तर पहुंचे RJD सुप्रीमो

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाला के मामले में आज सोमवार (29 जनवरी) को लालू यादव से ईडी पूछताछ करेगी। ईडी की टीम पटना पहुंच गई है। लालू यादव भी ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। रविवार को आरजेडी सत्ता से अलग हुई और आज उनकी पेशी हो गई। पटना में ईडी दफ्तर के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ जुट गई है।

ईडी दफ्तर के बाहर पहुंचे केंद्र सरकार की नीति रही है कि बदनाम करो और राजनीतिक हित साधो, जो भी विपक्ष के नेता बीजेपी के खिलाफ मुखर हैं उनको टारगेट किया जा रहा है। लालू यादव बुजुर्ग हैं। किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। इसके बावजूद एजेंसियों के माध्यम से तंग और तबाह करने की नीति अपनाई गई है।  उधर आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

कल तेजस्वी यादव से होगी पूछताछ        

तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर और पांच जनवरी को समन जारी किया गया था लेकिन वो पेश नहीं हुए थे। कल 30 जनवरी को तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए पेश होना है। आज सोमवार को पूछताथ के लिए पटना के ईडी दफ्तर में लालू प्रसाद यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी पहुंचीं हैं।

क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला का मामला?

बता दें कि 2004 से 2009 के बीच का यह पूरा मामला है। उस वक्त आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने में बड़ा घोटाला हुआ था। कम दाम पर महंगी जमीन ली गई थी। इसी मामले में ईडी जांच कर रही है।

उधर इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “देश की जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है. मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं.”

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे