Dog attack : जानते है क्यों बार-बार हो रहे हैं Dog attack ?

Dog attack : बीते  कुछ महीनों से लोगों के सबसे चहेते पाले वाले जानवर कुत्ते चर्चा का विषय बने हुए है, जिसकी वजह लोगों पर हमला कर देना हैI विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल करीब 55 हजार लोग कुत्तों के काटने से अपनी जान गंवा बैठते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया और अफ्रीका में कुत्तों के काटने के सबसे अधिक मामले आते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुत्तों के काटने के कारण दुनिया में सबसे ज्यादा मौत भारत में ही होती हैंI आइये जानते हैं आखिर क्यों काटते हैं कुत्ते ?

क्या कहती है Dog attack पर रिसर्च-

एक शोध के अनुसार कुत्तों में आक्रामकता और हमला करने के कई मामले हो सकते हैं। रिसर्च मानती है कि कुत्तों के Aggression के ये कारण हो सकते हैं जैसे-

  • किसी भय के कारण- यदि कोई अंजान इंसान कुत्ते की तरफ जाता है तो कुत्तों को डर लग सकता है, जिससे वो हमला कर सकते है।
  • किसी तकलीफ के कारण- कुत्ता एक जानवर है जो अपनी तकलीफ किसी को बयां नहीं कर सकता, लेकिन अगर कोई सामने वाला इंसान उसके ऊपर गलती से हाथ रख दे तो वो हमला कर सकता है।
  • स्ट्रेस के कारण- काई बार अच्छी डाइट न मिलने के कारण भी कुत्तों में स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है जिसे वो चिढ़ने लगते हैं और आम इंसान पर हमला कर सकते हैं।

आइये जानते हैं हैं पालतू-कुत्तों के कटने के कारण –

वेटनरी डॉक्टरों की माने तों बहुत से लोग जब कुत्ता घर लेकर आते हैं और उसे घर के एक कोने में बांध देते हैं

Dog attack
Stressful dog

इससे कुत्ता लोगों के साथ बेहद कम घुल-मिल पाता है और कोने में बंधा रहने के करण यह संभव है कि कम घुले मिले होने के कारण वो काट सकता हैI

Also Visit – अब टाटा समूह बनाने जा रहा Apple के IPhone

इस साल 14.5 लाख लोगों को कुत्ते ने काटा –

सरकारी जानकारी के अनुसार, साल 2022 के पहले 7 महीनों में 14.50 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा हैI सरकार के मुताबिक, सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते उत्तर प्रदेश, ओडिशा, और मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। हालांकि जानवरों के काटने के सबसे ज्यादा मामले इस साल अभी तक तमिलनाडु और महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

हाल ही में गाजियाबाद में भी 10 साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए दिल्ली MCD ने नागरिकों के लिए अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है।

भारत में रेबीज से होने वाली मौतों में सबसे अधिक 15 साल के बच्चे –

भारत में रेबीज के मामले और उनसे होने वाली मौतों के करीब 30 से 60 फीसदी मामले 15 साल से कम उम्र के बच्चों के हैं। परन्तु केंद्र के स्तर पर ऐसा कोई कानून अभी तक नहीं लाया गया है, जहां कुत्तों से घायल और मृत्यु होने पर किसी तरह के मुआवजा मिलने के प्रावधान की बात कही है।

केवल केरल एक ऐसा राज्य है, जहां मुआवजा तय करने के लिए एक कमेटी का गठन हुआ है, पर देखना ये होगा की ये समिति कुछ करेगी भी या नहीं? ये हमारा भी फर्ज़ है की यदि हम किसी जीव को अपनी खुशी के लिए अपने पास रख रहे हैं तो हमको इस बात का ख्याल रखना होगा की वो किसी दुसरे को नुकसान न पहुचाये।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

कुत्ता पालना चाहते है? पहले जानिए ये नियम-

Dog attack
कुत्ते को पालने के नियम
  • बड़ी ब्रीड के कुत्ते जैसे पिटबुल(pitbull), जर्मन शेफर्ड को पालते वक्त उनको रखने के लिए आपके पास भरपूर जगह होनी चाहिए।
  • आपको उनके खानपान का ख्याल रखना चाहिए,
  • उन्हें नियमित रूप से सैर पर भी ले जाना चाहिए, लेकिन अगर आपके पास सीमित जगह है तो आप छोटे आकार वाले कुत्ते पाल सकते है।
  • आपका जानवर पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना चाहिए और वैक्सीनेशन कार्ड पूरी तरह अपडेट होना चाहिए।

कुत्ता भी एक जीव है इसलिय उसे पालने से पहले हमें यह ध्यान रखना चाहिए की हम उसका सही रूप से ख्याल रख पाएI हम उसको अपने परिवार के सदास्य की तरह राखे और नियामित रूप से उनके खानपान और सेहत का ख्याल राखेI इससे हम कुत्तों के लोगो पर हो रहे हमले यानि Dog attack को रोक सकते हैं

आपके लिए ये खबर हमारे सहयोगी शिविका ने लिखी थी, आपको ये खबर कैसी लगी आप हमें नीचे कमेंट बाक्स में बता सकते है।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    कहने को तो हम विकास का बात कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है