गंगेश्वर दत्त शर्मा के पर जानलेवा हमले के विरोध डी.एम. कार्यालय पर किसानों-मजदूरों ने किया धरना-प्रदर्शन

कार्रवाई नहीं होने पर 16 फरवरी 2024 को जनपद का चक्का जाम हड़ताल की गई घोषणा

नोएडा ।  4 जनवरी 2024 को मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा पर किए गए जानलेवा हमले के दोषी मैसर्स- मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लाट नं०-22 उधोग विहार, ग्रेटर नोएडा कम्पनी प्रबंधक व सहायक प्रबंधक, ठेकेदार, गुंडों एवं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, ऐक्टू,यूटीयूसी, टीयूसीआई, एलपीएफ, यूपीएलएफ, एसटीएफ, एकेएस, जेएमएम आदि ट्रेड यूनियन संगठनों के संयुक्त आह्वान पर 17 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम और पुलिस की ओर से एसीपी ने धरना स्थल पर आकर बातचीत किया और ज्ञापन लिया साथ ही आश्वासन दिया यथाशीघ दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


सीटू जिला महासचिव रामसागर ने बताया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूरों किसानों ने हिस्सा लिया। मजदूरों के आंदोलन का माकपा, समाजवादी पार्टी, जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय किसान सभा सहित कई अन्य संगठनों ने समर्थन करते हुए अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने  कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। और यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 16 फरवरी 2024 को गौतम बुद्ध नगर का औद्योगिक चक्का जाम हड़ताल की जाएगी। और उसके लिए पूरे जनपद में व्यापक जन अभियान चलाया जाएगा।


प्रदर्शन को इंटक से- संतोष तिवारी, एटक- मो.नईम,एचएमएस- आर०पी० सिंह चौहान, व रितेश झा,ऐक्टू – अमर सिंह, यूटीयूसी – नूर आलम, टीयूसीआई – उदय चंद्र झा् यूपीएलएफ – राम नरेश यादव, भालेयू – शेर सिंह, एसवीएस – विनोद कुमार, किसान सभा से डॉक्टर रुपेश वर्मा, जगबीर नंबरदार, कुंवर पाल सिंह, अजी पाल भाटी, वीर सिंह नगर, प्रशांत भाटी, सतीश यादव, सेलक राम भाटी, सपा से मोहित नगर, जनवादी महिला समिति से नेता रेखा चौहान, चंदा बेगम, गुड़िया देवी, आशा यादव, सीटू से राम सागर, मुकेश कुमार राघव, लता सिंह, रामस्वारथ, पूनम देवी, हुकुम सिंह, रामकिशन, हरी गुप्ता, राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति से हरगोविंद सिंह, लायक हुसैन, रामजी यादव, महिपाल यादव, अजय कुमार, अरविंद आदि नेताओं ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

    Continue reading
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    सांसदों के टूट की अटकलों के बीच शिवसेना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया