डीएम ने गया के सभी सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

 अधिकारियों को दिए निर्देश

 गया। जिला प्रशासन सरकारी अस्पतालों में प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और स्वच्छ अस्पताल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
गया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और उपस्वास्थ्य केंद्रों (एपीएचसी) का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति की जांच की। डीएम ने ओपीडी और आईपीडी में उपस्थित मरीजों से उनकी समस्याओं और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सुनिश्चित किया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहें।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने पैथोलॉजी जांच की सुविधा और उसकी गुणवत्ता का आकलन किया। साथ हीं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निरीक्षण रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करें। इस रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान