कटिहार में लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

 महिलाओं ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

 कटिहार। कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत के बसागांव की दर्जनों महिलाओं ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार होने के विरोध में थाने पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बारसोई धुमटोला निवासी प्यारी खातून और उनके पति सनोवर आलम ने चिट फंड, भारत फाइनेंस, एस. के. एस. बैंक और बंधन बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर लगभग 53 महिलाओं से करोड़ों रुपए ठग लिए हैं।
कटिहार आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत के बसागांव की महिलाओं ने थाना परिसर में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन कर रही महिलाओं की माने तो बारसोई धुमटोला की प्यारी खातून और उनके पति सनोवर आलम चिट फंड बैंक भारत फाइनेंस, एस. के. एस. बैंक और बंधन बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लगभग 53 महिलाओं से करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। इन दोनों बंटी बबली ने बैंक के कर्मचारी से साँठ गाँठ कर लोन लेने से जुड़े डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर और अंगूठे का निशान ले लिया, और इन्हीं महिलाओं के नाम पर अलग-अलग लोन उठा लिया। इसका खुलासा तब हुआ जब बैंक से जुड़े अधिकारी इन महिलाओं के घर लोन चुकाने का दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि इस दंपत्ति ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से इन महिलाओं के दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर करवाकर उनके नाम पर लोन ले लिए। जब बैंक कर्मचारी लोन की किश्तों की वसूली के लिए इन महिलाओं के घर पहुंचे तो यह मामला सामने आया। पीड़ित महिलाओं ने जब प्यारी खातून और सनोवर आलम से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार करते हुए महिलाओं को ही दोषी ठहराया।
इस मामले में बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने पीड़ित महिलाओं का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।हालांकि इन महिलाओं ने प्यारी खातून और सनोवर आलम से पूछताछ की तो दोनों पति पत्नी भड़क गई और इन महिलाओं को ही खड़ी खोटी सुनाने लगे। अब सभी महिलाएं थाने पहुंचकर गुहार लगा रही है ,वही इस मामले में बलरामपुर विधायक महबूब आलम इन महिलाओं का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई के साथ महिलाओं को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi