जिला करनाल ब्राह्मण सभा रजि. के चुनाव की तारीख घोषित

करनाल, (विसु)। जिला करनाल ब्राह्मण सभा रजि. के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव (2024 से 2027) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 दिसंबर दिन रविवार को 55 कोलिजियम की मतदाता सूची का प्रकाशन प्रातः: 10.00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला सामने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में किया जाएगा और प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं 6 कार्यकारिणी सदस्यों सहित 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 9 मार्च 2025 दिन रविवार को होगा। इससे पहले पांच चरणों में 55 कोलिजियम सदस्यों के पहले चरण का चुनाव 15 जनवरी दिन बुधवार, दुसरे चरण का चुनाव 16 जनवरी दिन वीरवार, तीसरे चरण का चुनाव 17 जनवरी दिन शुक्रवार, चौथे चरण का चुनाव 18 जनवरी दिन शनिवार, पांचवें चरण का चुनाव 19 जनवरी दिन रविवार को होंगे और उसी दिन मतदान के पश्चात पांचों चरणों की गिनती की जाएगी। 7 अगस्त 2024 दिन बुधवार को चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी श्री संजय शर्मा राजेपुर व सह चुनाव अधिकारी एडवोकेट गौरव शर्मा कोहंड ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। जिला करनाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बड़ौता ने कार्यकारिणी एवं आम सभा की मीटिंग के बाद बताया कि बीती 7 अगस्त 2024 को जिला कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक में जिला करनाल ब्राह्मण सभा के चुनाव की चर्चा हुई। इसी दिन चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए। चुनाव अधिकारी द्वारा त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्दी जारी की जाएगी। जिला करनाल ब्राह्मण सभा रजि. का चुनाव फर्म एंड सोसाइटीज एक्ट 2012 के अनुसार हर 3 साल के बाद होता है। सुरेन्द्र शर्मा बड़ौता ने बताया कि सभा के आजीवन सदस्यों की संख्या कुल 5336 है जो मतदान द्वारा चुनाव से 55 कोलिजियम सदस्यों को चुनेंगे और चुने हुए 55 कोलिजियम सदस्य प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं 6 कार्यकारिणी के सदस्य चुनेगे। जिला करनाल ब्राह्मण सभा की वर्तमान कार्यकारिणी एवं आम सभा ने चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी से अनुरोध किया कि फर्म एंड सोसाइटीज एक्ट 2012 के तहत जिला करनाल ब्राह्मण सभा रजि. का चुनाव 55 कोलिजियम एवं प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं 6 कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण करवाया जाए। इस मौके पर श्री सुशील गौतम उपाध्यक्ष, श्री रामकरण शर्मा महासचिव, श्री मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में श्री सत्यपाल शास्त्री, श्री गुलाब शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री राजेश शर्मा, श्री संजय शर्मा राजेपुर चुनाव अधिकारी एवं एडवोकेट गौरव शर्मा कोहंड सह चुनाव अधिकारी, श्री देवेन्द्र त्यागी, श्री राज कुमार घीड, श्री प्रेम चंद ब्लाक अध्यक्ष, श्री सचिन भारद्वाज, श्री नाथी राम ब्लाक अध्यक्ष, श्री सलिन्दर शर्मा, श्री विनोद शर्मा, श्री नरेन्द्र शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर