Greater Noida : जिला प्रशासन ने नोएडा घोड़ी बछेड़ा में नहीं होने दी राजपूतों की महापंचायत, गांव के लोग ही कर रहे विचार-विमर्श

राजपूत समाज को अपमानित करने का आरोप लगाकर बीजेपी के खिलाफ हो रही हैं पंचायतें, लोकसभा सभा चुनाव में हराने का ले लिया है संकल्प

भाजपा पर राजपूतों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को हराने के लिए खड़े हुए राजपूत समाज की नोएडा घोड़ी बछेड़ा में होने वाली महापंचायत जिला प्रशासन ने नहीं होने दी है। गांव के लोग ही अपनी पंचायत कर रहे हैं। पंचायत के आयोजक मोहित रावल से जब बात की गई है तो उन्होंने कहा कि वे लोग विचार विमर्श कर रहे हैं। आगे क्या किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने उनकी पंचायत नहीं होने दी है। इस लिए इस पंचायत को रद्द कर दिया गया है। इस बारे में करनी सेना के महासचिव सचिन चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन मनमानी कर रहा है। पंचायत यदि नहीं होनी दी जाएगी राजपूत समाज जगह-जगह जिला प्रशासन के विरोध के बावजूद पंचायतें करेगा। जो माहौल खराब होगा उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। देखने की बात यह है कि राजपूतों ने बीजेपी के खिलाफ उस पश्चिमी उत्तर प्रदेश से की है जहां के राजपूत लामबंद होकर बीजेपी को समर्थन करते रहे हैं। पहली पंचायत सहारनपुर ननौता में ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में हुई। वहां पर राजपूतों ने संकल्प ले लिया कि राजपूत भाजपा को लोकसभा में हराकर अपने अपमान का बदला लेगा। राजपूतों ने संकल्प लिया है कि भाजपा को इसका सबक सिखाकर ही दम लिया जाएगा। दूसरी पंचायत खेड़ा सरधना, तीसरी पंचायत नोएडा के सदरपुर गांव में तो चौधरी गाजियाबाद के हापुड़ में हुई। शनिवार को ग्रेटर नोएडा के गांव घोड़ी बछेड़ा में होने थी जो रद्द कर दी गई है।

 


दरअसल राजपूत समाज इस बात से ज्यादा नाराज है कि गुजरात राजकोट के भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला ने राजपूतों पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी है। राजपूत समाज ने पहली तो बीजेपी से रूपाला को पार्टी से निकालने की मांग की जब बीजेपी नेतृत्व ने उनकी एक न सुनी तो उन्होंने भाजपा के खिलाफ ही बिगूल फूंक दिया।
इस पंचायत की अगुआई राजस्थान और गुजरात में करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना और उत्तर प्रदेश में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कर रहे हैं। घोड़ी बछेड़ा में होने वाली इस पंचायत में पूरण सिंह को भी आना था। अब देखने यह होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश वीरो के गांव माने जाने वाली घोड़ी बछेला में इस पंचायत को रोक देने से राजपूत समाज पर कितना असर पड़ेगा। जिला प्रशासन दूसरे जिलों में भी पंचायतें होने देता है या नहीं।

  • Related Posts

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

    Continue reading
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?