ठिठुरती ठंड में कम्बल बांटना पुण्य का कार्य-वजाहत

द न्यूज फिफ्टीन
किरतपुर। मुस्लिम फंड किरतपुर की शाखा भोजपुर में गरीब बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किये गए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी एंव प्रबंध समिति के जिम्मेदार वजाहत उल्लाह खान ने कहा कि ठिठुरती ठंड में कम्बल बांटना फण्ड का पुण्य का कार्य है। उनके द्वारा गरीबों को कम्बल दिये गए। उन्होंने कहा कि वास्तव में ठंड से बचाने का प्रयास किया गया है।
सोमवार को गांव भोजपुर में स्थित मुस्लिम फण्ड की शाखा द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर वजहात उल्लाह खान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कड़ाके की सर्दी में गरीब मजदूर लोगों की मदद करना दुनिया में भी और आख़िरत में भी सवाब कमाने का काम है। शाखा प्रबंधक शहाब अतहर खां उर्फ कल्लू खां ने कहा कि मरहूम राजा गंजन्फ्फर अली खान के सपनों को मुस्लिम फंड कमेटी के सदर साईम राजा साकार कर रहे हैं। यह मरहूम राजा साहब की शूरु की गई स्कीम है जिसे साईम राजा के संरक्षण में आज भी जारी है। शहाब अतहर खान ने कहा कि वर्तमान में हमारे सदर साईम राजा के नेतृत्व में मुस्लिम फण्ड ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सदर की भुरि भुरि प्रशंसा की। शाखा प्रबंधक शहाब अतहर खान ने क्षेत्रीय जनता से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि खाताधारकों का सहयोग से ही हम यहां तक पहुंचे हैं। क्षेत्रीय जनता का मैं दिल से आभारी हूं। वजाहतुल्ला खान की अध्यक्षता एंव शेख मौ० जाहिद के संचालन में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक शाहब अतहर खान, सचिव मुंशी हसीनुद्दीन, जीएम अकीलूउद्दीन, राशिद खान, कामरान युसूफ, दीपक कुमार, नवनीत शर्मा, आसिफ हुसैन, डॉक्टर खिजर जावेद खान, सलीम मलिक, लईक अहमद, हकीम मुकसित खान, नसीम अर्शी, जावेद खान, संतराम, डॉक्टर यशपाल, प्रधान पति बीरबल, साजिद मलिक, कल्लू सिंह सारंग, वकील अहमद, पूर्व प्रधान मुशर्रफ हुसैन, यासीन प्रधान, जगदेव सिंह रावत, वेदपाल सिंह, बिट्टू प्रधान आदि रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी